Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“आप विश्राम कीजिए अब हम संभाल लेंगे”- राजस्थान के सीएम के कार्यक्रम से गायब रहने पर बोले पीएम मोदी

Rajasthan: पीएम मोदी ने कहा कि, “क्या कांग्रेस की पहली और आखिरी नीति तुष्टिकरण है? राम नवमी, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती कोई भी त्योहार ऐसा नहीं है जिसमें राजस्थान से पत्थरबाजी की खबरें न आती हों.

पीएम मोदी

राजस्थान के जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. वहीं उन्होंने राज्य को कई सौगात भी दी है. उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को सस्ते सिलेंडर की सौगात देते हुए पीएम मोदी ने आज कहा कि, “कल ही भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपए में मिलेगा.”

उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा

जोधपुर में PM मोदी ने कहा, “आज मैंने जोधपुर में विकास के अनेक कार्यक्रमों का शिलान्यास किया लेकिन मुख्यमंत्री गायब थे, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा. मैं भी उन्हें कहता हूं कि आप विश्राम कीजिए अब हम संभाल लेंगे”

PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “5 साल में यहां कांग्रेस की सरकार एक कदम भी नहीं चली, यहां 24 घंटे कुर्सी का ही खेल चलता रहा. आपने लाल डायरी के बारे में सुना होगा, लोग कहते हैं लाल डायरी में कांग्रेस के भ्रष्टाचार की काली करतूत है.”

कांग्रेस ने यहां के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया

PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस के पेपर लीक माफिया ने यहां के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया. चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस ने यहां के युवाओं को पेपर लीक माफिया के हवाले कर दिया. ऐसे माफियाओं के खिलाफ BJP सख्त कार्रवाई करेगी.”

राज्य में त्योहारों पर पत्थरबाजी की खबरों पर PM मोदी ने कहा कि, “क्या कांग्रेस की पहली और आखिरी नीति तुष्टिकरण है? राम नवमी, हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, कोई भी त्योहार ऐसा नहीं है जिसमें राजस्थान से पत्थरबाजी की खबरें न आती हों. जिस जोधपुर शहर को शांति के लिए जाना जाता था वहां दिनदहाड़े गैंगवॉर होती है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi In Jodhpur: जोधपुर में G20 की बैठक की दुनिया भर के मेहमानों ने की तारीफ- राजस्थान में बोले पीएम मोदी

फिल्म द वैक्सीन वॉर का किया जिक्र

जोधपुर में PM मोदी ने कहा, “मैंने सुना है एक फिल्म आई है द वैक्सीन वॉर, भारत में कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने जो रात-दिन मेहनत की, अपने लैब में एक ऋषि की तरह साधना की. उस फिल्म में इन सभी बातों को दर्शाया गया है. मैं यह फिल्म बनाने वालों को बधाई देता हूं कि उन्होंने यह फिल्म बनाकर वैज्ञानिकों और विज्ञान को महत्व दिया.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital