देश

UP: “शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सके…” जब सदन में अखिलेश पर गुस्से में लाल हुए CM योगी

Vidhansabha Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सका, शर्म उसे आने चाहिए. नेता विरोधी दल अगर अपना गुस्सा कम कर लें, तो अपने परिवार को जरूर एकजुट कर पाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि  मैंने कभी नहीं कहा कि यह मैंने किया. मैं तो कहता हूं की ‘टीम यूपी’ काम कर रही है. यह टीम वर्क है.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “विरासत में सत्ता तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती. यह लोग राज्यों को पीछे ढ़केलना चाहते हैं एक जाति को बढ़ावा दिया जाता है. यह है इनका सामाजिक न्याय आप राजनीतिक विश्वनीयता हैं. जनता हमें बार-बार 2014, 17, 19 और 22 में हमें जिताया है.”

सीएम ने रामचरित मानस को लेकर बोला हमला

यूपी में रामचिरतमानस को लेकर काफी समय से सियासत जारी है. जिस पर सीएम योगी ने सदन में कहा कि जिस प्रकार से कुछ लोगों ने रामचरित मानस को फाड़ने का प्रयास किया अगर ये किसी और धर्म के साथ हुआ होता तो क्या स्थिति होती ? इसका मतलब जिसकी मर्जी आए वो हिंदुओं का अपमान कर लें ? आप क्या पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं? उन्होंने आगे कहा कि तुलसीदास जी ने कहा था. हम चाकर रघुवीर के, पटौ लिखौ दरबार. अब तुलसी का होहिंगे नर के मनसबदार. उन्होंने कहा था कि हमारा तो एक ही राजा है वह ‘राम’ हैं. बाकी मैं ‘राम’ के अलावा किसी को राजा नहीं मानता.

यह भी पढ़ें-   छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, DRG के तीन अधिकारी शहीद, मुठभेड़ जारी

‘हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे’

इससे पहले सीएम योगी ने प्रयागराज की घटना पर सपा सरकार पर जमकर हमला बोला था उन्होंने कहा था कि लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई, क्या वो समाजवादी पार्टी द्वारा नहीं पोषित किया गया? क्या उसे सपा द्वारा सांसद नही बनाया गया, उस अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया. हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. ये लोग पेशेवर माफियाओं के सरपरस्त हैं,क्या ये सच नही है!

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago