Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शर्मनाक! मेट्रो में महिला के सामने युवक ने किया हस्तमैथुन, वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला सीआईएसएफ के पास गई और पूरी घटना बताई. लेकिन इससे पहले कि वे शर्मा को पकड़ने पहुंच पाते, वह ट्रेन में चढ़ गया और भाग निकला.

Delhi Metro

Delhi Metro (फोटो फाइल)

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतें करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं. मेट्रो रेल निगम की सख्ती के बाद भी एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं. कभी गले मिलना तो कभी किस करने जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है. ताजा मामले में दिल्ली पुलिस ने महिला के सामने हस्तमैथुन करने के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है. बताया गया है कि आरोपी किसी दवा कंपनी में काम करता है.

महिला की शिकायत के बाद हुआ मामले का खुलासा

बता दें कि 7 अगस्त को महिला ने मेट्रो स्टेशनों के प्रबंधन के प्रभारी सीआईएसएफ से संपर्क किया और घटना के बारे में विस्तार से बताया. शिकायत के अनुसार, महिला तुगलकाबाद स्टेशन से मंडी हाउस के लिए मेट्रो में चढ़ी, जहां वह एक दोस्त का इंतजार कर रही थी. तभी अचानक सामने खड़े लड़के ने कथित तौर पर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: “लड़कियों की कमी नहीं है, 50 साल की बूढ़ी को क्यों ‘फ्लाइंग किस’ देंगे राहुल गांधी”, कांग्रेस की महिला विधायक का बड़ा बयान

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन की घटना

महिला सीआईएसएफ के पास गई और पूरी घटना बताई. लेकिन इससे पहले कि वे शर्मा को पकड़ने पहुंच पाते, वह ट्रेन में चढ़ गया और भाग निकला. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना मंडी हाउस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मेट्रो स्टेशनों के अंदर लगे कैमरों की फुटेज को स्कैन करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी नांगलोई स्टेशन पर उतरा. पुलिस को पता चला कि आरोपी बेगमपुर में है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

डीएमआरसी के अधिकारी अनुज दयाल ने कहा, “दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ऐसे मुद्दों को बहुत गंभीरता से लेती है. इस मामले में, पुलिस को सभी आवश्यक सहायता दी गई, जिसके कारण आरोपी की गिरफ्तारी हुई.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital