Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बलिया में युवा चेतना ने किया मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए शाहनवाज हुसैन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम ग़रीब को समाज के मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं.

मकर संक्रांति मिलन समारोह की तस्वीर

मकर संक्रांति मिलन समारोह की तस्वीर

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP News: बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के द्वारा भव्य मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन मौजूद रहे. समारोह को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुस्लिमों के लिए भारत से अच्छा घर,हिंदू से अच्छा दोस्त और नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता. उन्होंने कहा कि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह पूरे देश में अद्भुत सेवा कार्य कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2024 में शामिल नहीं होंगे मुकेश अंबानी, ये है कारण

इस दौरान सभा को सांसद नीरज शेखर ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि युवा चेतना के अच्छे कार्यों से सभी खुश हैं. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम ग़रीब को समाज के मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं. बताते चलें कि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में हज़ारों लोग उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital