Bharat Express DD Free Dish

भारत को मिलेगा 15वां उपराष्ट्रपति; सीपी राधाकृष्णन आज संभालेंगे पदभार,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी शपथ

CP Radhakrishnan Vice President Oath: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सी.पी. राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था.

CP Radhakrishnan Vice President Oath

आज शुक्रवार को निर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन अपने पद की शपथ लेंगे. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाएंगी. उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन ने 152 वोटों से विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया था. इससे पहले राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर तैनात थे.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सी.पी. राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं महाराष्ट्र राज्यपाल का पद खाली होने पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है.

सुदर्शन रेड्डी को दी थी करारी मात

मंगलवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को करारी मात दी थी. उन्होंने 152 वोटों से रेड्डी को हराया था. उपराष्ट्रपति चुनाव में 788 सदस्यों में से 767 ने मतदान किया था. चुनाव में राधाकृष्णन को 452 और रेड्डी को सिर्फ 300 वोट मिले थे.

पीएम और गृहमंत्री ने की थी मुलाकात

इस जीत के बाद सीपी राधाकृष्णन से पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात की थी और उन्हें उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी. ये मुलाकात केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के निवास पर हुई.

ये भी पढ़ें- अमित शाह ने याद दिलाया ‘लाल निशान’, नक्सलियों को दी आखिरी डेडलाइन

बताया जा रहा है कि आज होने वाले उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हो सकते हैं. गुजरात दौरे पर होने के चलते इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी नहीं शामिल होंगे. कांग्रेस की तरफ से खड़गे शामिल होंगे.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर राधाकृष्णन को पत्र लिखकर बधाई दी. उन्होंने पत्र में कहा कि, नए उपराष्ट्रपति की यह उपलब्धि देश के प्रतिनिधियों का विश्वास दर्शाती है. राधाकृष्णन के जीवन का अनुभव उपराष्ट्रपति पद को और गरिमा प्रदान करेगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read