Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने NCP के कार्यकारी अध्यक्ष, शरद पवार ने सौंपी जिम्मेदारी

NCP: शरद पवार ने शनिवार को सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की.

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल ( फाइल फोटो)

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल ( फाइल फोटो)

NCP: शरद पवार ने शनिवार को सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. पवार ने पार्टी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की. एनसीपी के प्रमुख नेता अजित पवार की मौजूदगी में यह घोषणा की गई. पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य नेताओं ने उनसे पद नहीं छोड़ने की अपील की थी. पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एनसीपी पैनल ने 5 मई को उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, महिला युवा और लोकसभा समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है. गौरतलब है कि पार्टी की 25वीं वर्षगाठ पर नंदा शास्त्री को दिल्ली की कमान तो वहीं फैसल को तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल की जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: मृत सदस्यों के नाम पर शराब की बिक्री और फर्जी दस्तावेजों से कराया शराब के लाइसेंस का नवीनीकरण

पार्टी के लिए मिलकर करना है काम-शरद पवार

इस मौके पर शरद पवार ने कहा कि हम सबको मिलकर पार्टी के लिए काम करना है. प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है. पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ‘सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना होगा, मुझे यकीन है कि इस देश की जनता हमारी मदद करेगी. 23 तारीख को हम सभी बिहार में मिलेंगे, चर्चा करेंगे और एक कार्यक्रम लेकर आएंगे और देश भर में यात्रा करेंगे और इसे लोगों के सामने पेश करेंगे..’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital