Bharat Express DD Free Dish

DC vs KKR: आज होगी करो या मरो की जंग, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी दोनों टीमें

DC vs KKR: IPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिहाज से यह मैच बेहद जरूरी है.

DC vs KKR

DC vs KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हारने वाली टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है. ऐसे में फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें उसे चार जीत मिली हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें नंबर पर मौजूद है और उसने 9 मुकाबलों में सिर्फ तीन जीत दर्ज की हैं. हालांकि हालिया फॉर्म की बात करें तो कोलकाता की टीम लगातार तीन मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है. वहीं दिल्ली को अपने पिछले घरेलू मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी? (DC vs KKR head-to-head record)

दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में केकेआर ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 15 बार जीत मिली है. दिल्ली के घरेलू मैदान पर भी कोलकाता का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. साल 2022 के बाद से केकेआर ने अरुण जेटली स्टेडियम में लगातार तीन मुकाबले अपने नाम किए थे.

कैसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

दिल्ली की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है. इसी मैदान पर पंजाब ने 265 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था. वहीं एक मुकाबले में दिल्ली की टीम सिर्फ 77 रन पर सिमट गई थी, जिससे साफ है कि यहां पिच का मिजाज मैच के दौरान बदल सकता है.

आज के मैच के लिए पिच नंबर-6 का इस्तेमाल होने की संभावना है. इसी विकेट पर दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ 264 रन बनाए थे. ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

कौन जीतेगा मैच? (DC vs KKR match prediction)

दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. हालांकि टॉस भी मैच का रुख तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: 877 दिन बाद… रोहित के हाथ आई छूटी लगाम, हार्दिक-सूर्या नहीं तो टक्कर दे रहा ये तीसरा खिलाड़ी?


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (DC vs KKR Playing 11)

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 (DC Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read