GT vs RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. टूर्नामेंट अब आधे से ज्यादा आगे बढ़ चुका है. गुजरात की टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें 4 जीते और 4 हारे हैं, इसलिए वह अंक तालिका में ऊपर आने की कोशिश कर रही है. वहीं, मौजूदा चैंपियन RCB शानदार प्रदर्शन कर रही है और 8 में से 6 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.
आरसीबी की जीत में उसके तेज गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा है. भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं, जबकि जोश हेजलवुड सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर कर रहे हैं.
गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी मुश्किल?
Gujarat Titans के लिए इस समय सबसे बड़ी परेशानी उनका प्रदर्शन संतुलित न होना है. टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और टॉप-4 से ज्यादा दूर भी नहीं है. उन्होंने 8 मैचों में 4 जीते हैं और 4 हारे हैं, जिससे उनके पास 8 अंक हैं. सबसे बड़ा मुद्दा उनका नेट रन रेट (-0.475) है, जो काफी कमजोर है. ऐसे में उन्हें सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे ताकि यह आंकड़ा सुधर सके. बल्लेबाजी में टीम काफी हद तक शुभमन गिल (Shubman Gill), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) और जॉस बटलर (Jos Buttler) पर निर्भर है. अगर ये खिलाड़ी जल्दी आउट हो जाएं, तो टीम दबाव में आ जाती है.
आईपीएल 2026 में लीग स्टेज के बाद टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी. हर टीम 14 मैच खेलती है और आम तौर पर 16 अंक प्लेऑफ के लिए सुरक्षित माने जाते हैं, जबकि 14 अंकों पर नेट रन रेट अहम हो जाता है. इसलिए गुजरात के लिए आगे के मैच जीतना और बेहतर प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Pitch Report) की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए ठीक मानी जाती है, लेकिन यह पूरी तरह से आसान नहीं रहती. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलता है, फिर भी गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. पिछले साल इसी मैदान पर आईपीएल फाइनल खेला गया था, जहां RCB ने 190 रन का स्कोर सफलतापूर्वक बचाया था. इस सीजन में अब तक यहां एक ही मैच हुआ है, जिसमें KKR 180 रन पर आउट हो गई थी. इसके बाद GT ने लक्ष्य को आसानी से 5 विकेट रहते हासिल कर लिया था.
ये भी पढ़ें: कब होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान? पाकिस्तान से भिड़ंत के साथ होगा आगाज
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs RCB Playing 11)
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, जैकब बेथेल देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट खिलाड़ी: रसिख डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

