Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बने ICC पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई दिग्गजों को भी किया गया शामिल

सौरव गांगुली को एक बार फिर आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि वीवीएस लक्ष्मण भी बने सदस्य.

Sourav Ganguly ICC Men’s Cricket Committee Chairman

भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पुरुष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष चुना गया है. इसके साथ ही उनके पुराने साथी और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को भी इस समिति में दोबारा सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. आईसीसी ने रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की.

गांगुली ने साल 2000 से 2005 तक भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी. उन्हें पहली बार 2021 में इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. तब उन्होंने भारत के ही पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का स्थान लिया था. कुंबले ने तीन साल के अधिकतम कार्यकाल के बाद यह जिम्मेदारी छोड़ी थी.

इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह

इस समिति में गांगुली और लक्ष्मण के अलावा कई अन्य खिलाडियों को भी जगह मिली है. इनमें अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हामिद हसन, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेन्स, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी जोनाथन ट्रॉट शामिल हैं.

वहीं, आईसीसी की महिला क्रिकेट समिति की बात करें तो न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी कैथरीन कैंपबेल को अध्यक्ष बनाया गया है. इस समिति में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी एवरिल फाहे और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की फोलेत्सी मोसेकी भी सदस्य के रूप में शामिल हैं.

आईसीसी समिति की भूमिकाएं

आईसीसी की समितियां क्रिकेट के वैश्विक संचालन, नियमों और विकास में अहम भूमिका निभाती हैं. ये समितियां खेल के नियमों की समीक्षा, तकनीकी नवाचारों (जैसे DRS) का मूल्यांकन, खिलाड़ियों और अंपायरों के हितों की रक्षा, और महिला क्रिकेट को समान अवसर देने पर कार्य करती हैं.

पुरुष क्रिकेट समिति खेल के सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20) की रणनीतियों और नियमों पर ध्यान देती है, जबकि महिला क्रिकेट समिति महिला खेल के विकास, संरचना और प्रायोजन पर केंद्रित होती है. ये सभी समितियां आईसीसी बोर्ड को सुझाव देती हैं और क्रिकेट को निष्पक्ष, रोमांचक और समावेशी बनाने का प्रयास करती हैं.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: विराट कोहली और फिल साल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी, RCB ने राजस्थान को 9 विकेट से रौंदा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital