PBKS vs RCB Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का फाइनल मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक भी स्टेडियम में मौजूद हैं, और वे आरसीबी के लिए चीयर करते देखे गए हैं.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले के लिए मंगलवार की शाम को पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 नहीं बदली.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भांडागे, टिम साइफर्ट, स्वप्निल सिंह.
पंजाब किंग्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, युजवेंद्र चहल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, काइल जैमिसन, अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट: प्रभसिमरन सिंह, जैवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे.
दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया. हालांकि, मुकाबला काफी दिलचस्प देखने को मिल रहा है.
BharatExpress.Com पर यहां देखिए खिताबी मुकाबले के लाइव अपडेट्स…
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

