RCB vs SRH IPL 2026 match win factor: क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार IPL के 19वें सीजन का आगाज आज बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर होने जा रहा है. इस बीच आरसीबी और सनराइजर्स के बीच होने वाले इस मैच से पहले दोनों ही खेमों के लिए बुरी खबरें आई हैं. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जोश हेजलवुड, यश दयाल और नुवान थुषारा की कमी खलेगी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को अपने करिश्माई कप्तान पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स की चोट ने बैकफुट पर धकेल दिया है.
इस मैच में चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री और पाटा पिच को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि आज रनों का अंबार लग सकता है और संभव है कि स्कोर 300 रनों के जादुई आंकड़े को भी छू ले. दोनों टीमों की कमजोर होती गेंदबाजी आज बल्लेबाजों के लिए ‘बोनन्जा’ साबित हो सकती है.
बल्लेबाजी में दिखेगा ईशान का नया अवतार?
आज सबकी नजरें किंग विराट कोहली पर होंगी जो चिन्नास्वामी के राजा माने जाते हैं. उनके साथ आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की भूमिका अहम होगी, खासकर तब जब टीम के पास टिम डेविड जैसा ‘एक्स-फैक्टर’ फिनिशर मौजूद है.
वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान ईशान किशन के लिए यह मैच अग्निपरीक्षा जैसा है. दरअसल अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी अगर पावरप्ले में आग उगलती है तो आरसीबी के लिए वापसी करना नामुमकिन होगा. मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे हिटर मैच का रुख पलटने की पूरी काबिलियत रखते हैं, जो सनराइजर्स को एक खतरनाक बल्लेबाजी क्रम बनाते हैं.
कमजोर गेंदबाजी में कौन बनेगा ‘मैच विनर’?
प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने के बाद अब जिम्मेदारी अनुभवी कंधों पर है. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या को नई गेंद और मिडिल ओवर्स में कमान संभालनी होगी. भुवी की स्विंग और क्रुणाल की चतुराई आज आरसीबी का मुख्य हथियार होगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास पैट कमिंस की जगह हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा जैसे विकल्प हैं. हर्षल पटेल अपनी स्लोअर गेंदों और चिन्नास्वामी के पुराने अनुभव के दम पर विकेट चटका सकते हैं, जबकि ब्रायडन कार्स की रफ्तार बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमें अपने ‘रिप्लेसमेंट’ खिलाड़ियों का इस्तेमाल कैसे करती हैं.
RCB और SRH की फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर.
सनराइजर्स हैदराबाद: इशान किशन (कप्तान व विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, , प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले. शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, डेविड पायने.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

