Air Conditioner Tips
Air Conditioner Tips: गर्मी शुरू होते ही घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में गर्मी आते ही लोगों को बिजली के बिल और सर्विस की भी चिंता सताने लगती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको AC से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनका उपयोग कर आप बिजली का बिल भी कम कर सकते हैं और AC को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं.
AC का फिल्टर समय पर करें साफ
अगर AC के फिल्टर लंबे समय तक साफ नहीं किया जाए, तो उसमें धूल और गंदगी जमा होने लगती है. धूल जमा होने से AC का फिल्टर हैवी होने लगता है और इससे हवा का फ्लो कम हो जाता है 18- 20°C भी पर कूलिंग महसूस नहीं होती है. जब मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तो बिजली की खपत भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि फिल्टर की नियमित सफाई बिजली बिल को कंट्रोल रखने में मदद करती है. गर्मी के मौसम में AC ब्लास्ट की खबरें भी खूब सुनने में आती रहती हैं. एक्सपर्ट्स की माने तो गंदा फिल्टर भी ब्लास्ट वजह बन सकता है. फिल्टर में जमी धूल हवा को निकलने से रोकती है, जिससे मशीन ओवरहीट होने लगती है. लगातार दबाव पड़ने पर खतरा पैदा हो जाता है.
ये भी पढ़ें: स्मार्ट फोन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, फ्लिपकार्ट-अमेजॉन सेल में Samsung और iPhone पर मिलने वाली है बड़ी छूट!
AC के साथ पंखा भी चलाएं
गर्मियों में कई लोग AC के साथ पंखा चलाने को बिजली की बर्बादी मानते हैं, जिसकी वजह से वह AC के साथ पंखा नहीं चलाते हैं. शायद ही आपको पता हो कि अगर आप AC के साथ पंखा चलाते हैं तो यह बिजली बिल बढ़ाने के बजाय कम करेगा. सही स्पीड पर पंखा चलाने से कमरा जल्दी ठंडा होता है, AC पर दबाव कम पड़ता है और बिजली बिल भी घट सकता है.असल में छत का पंखा हवा को ठंडा नहीं करता, बल्कि चारों तरफ हवा को फैलाने का काम करता है. जब एसी चलता है तो ठंडी हवा नीचे जमा होने लगती है, ऐसे में पंखा उस ठंडी हवा को पूरे कमरे में बराबर फैलाता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




