Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुल्तानपुर: अनियंत्रित ट्रक ने दादा पोते को मारी टक्कर, पोते की दर्दनाक मौत

अनियंत्रित ट्रक ने दादा पोते को कुचला

अनियंत्रित ट्रक ने दादा पोते को कुचला

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया. बुजुर्ग को घायल व्यवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि वो बच्चा और बुजुर्ग का रिश्ता दादा पोते का है. दादा और पोते सुबह सैर करने निकले थे कि तभी अनियंत्रित ट्रक ने उनको पीछे से टक्कर मार दी.

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. हादसे की खबर सुनकर लोग इक्ठ्ठे हो गए. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया. दूसरी तरफ हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. लोग इतने गुस्से में थे कि लोगों ने रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर जाम कर दिया. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम को खुलवाया. हादसे में मारे गए बच्चे की उम्र 17 साल है जबकि घायल बुजुर्ग की उम्र 70 साल है

मामला धम्मौर थानाक्षेत्र का है. हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है. दूसरी तरफ ट्रक चालाक की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital