Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

25 साल बाद भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक, PM मोदी करेंगे संबोधित

PM मोदी इंटरपोल महासभा को करेंगे संबोधित

भारत में 90वीं इंटरपोल महासभा का आयोजन दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में होने जा रहा है. 18 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में PM मोदी की मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत होती साख को PM मोदी इस कार्यक्रम में भी बल देते दिखाई देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्टूबर यानि कल दोपहर लगभग पौने दो बजे इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे. बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के नुमाइंदे शामिल होंगे, जिनमें मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे.

आपको बता दें कि महासभा इंटरपोल का सर्वोच्च शासी निकाय है और इसके कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक आयोजित की जाती है. ये मौका लगभग 25 वर्षों के बाद आया है जब भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक हो रही है. इससे पहले ये आयोजन आखिरी बार 1997 में हुआ था.

देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पूरे हो चुके हैं. इसलिए नई दिल्ली में 2022 में इंटरपोल महासभा की मेजबानी कर ने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया . ये आयोजन भारत की मजबूत कानून-व्यवस्था को बेहद उम्दा तरीके से दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का मौका प्रदान करता है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासिर अल रायसी और महासचिव जुर्गन स्टॉक और सीबीआई निदेशक भी मौजूद रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital