Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तलाक के फांस में उलझे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, दूसरी पत्नी ने 5 लाख रुपये मासिक की रखी है डिमांड

तलाक के फांस में उलझे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, दूसरी पत्नी ने 5 लाख रुपये मासिक की रखी है डिमांड

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने मांगे 5 लाख रुपये

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. अपने गानों और एक्टिंग के अलावा वो को-एक्टर्स के साथ विवाद और अपनी निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं. इन दिनों पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी के साथ तलाक को लेकर खबरों में बने हुए हैं. उनकी दूसरी पत्नी ने उनके सामने 5 लाख रुपये की डिमांड रख दी है. कोर्ट ने इस मामले पर पवन सिंह को उनका पक्ष रखने के लिए कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.

भोजपुरी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्में और गाने देने वाले पवन सिंह की निजी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. पहली पत्नी को तलाक देकर जब उन्होंने ज्योति सिंह  से 6 मार्च 2018 को  दूसरी शादी की थी, तब शायद ही सोचा होगा कि दूसरी पत्नी के साथ भी तलाक की नौबत आ जाएगी.

शादी के 1 साल तक तो सब ठीक चला, लेकिन अगले ही साल यानि 2020 से दोनों में मन-मुटाव शुरु हो गया था. इसके 2 साल बाद अभिनेता ने अप्रैल 2022 में बिहार के आरा कोर्ट में ज्योति सिंह को तलाक देने की अर्जी दायर की थी. इस  मामले के एक महीने बाद कोर्ट में इसकी सुनवाई भी हुई थी. तब जज ने दंपत्ति से आपस में मामले को सुलझाने की सलाह दी थी ,लेकिन इसके बावजूद दोनों का विवाद सुलझा नहीं और आपसी अन-बन जारी रही.

हाल ही में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने यूपी  के बलिया जिले की एक अदालत में  उनके खिलाफ भरण-पोषण के लिए मुकदमा दायर किया है. जिसके लिए ज्योति सिंह ने अपने वकील की मदद से   परिवार न्यायालय में अर्जी दाखिल की है. इस मामले पर जज ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को 5 नवंबर को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए  नोटिस जारी किया है.

पत्नी ने की 5 लाख की डिमांड

ज्‍योति सिंह के अधिवक्ता पीयूष सिंह के अनुसार ज्योति सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में अभिनेता के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के लिए 22 अप्रैल 2022 को एक मुकदमा दायर किया है. जिसमें उन्होंने भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह 5 लाख की मांग की है. उन्होंने बताया कि, अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा अदालत में उनसे भरण-पोषण की अर्जी पर कोर्ट पहले भी पवन सिंह के खिलाफ 3 बार नोटिस जारी कर चुका है.
यह चौथी बार हर जब पवन सिंह को अदालत में पेश होने को कहा गया है.  फैमिली कोर्ट की जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पहले दो जून को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे. बाद में, उन्हें 7 जुलाई और 1 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन वो तब भी  कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे. अब कोर्ट ने चौथी बार इस मामले में एक्टर को तलब किया है. हालांकि, अभी भी इस मामले में पवन सिंह का पक्ष नहीं मिल सका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital