Urdu Conclave 2026

शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला कारतूस-लकड़ी का टुकड़ा; क्या हैं बेगूसराय पुलिस पर आरोप?

Begusarai Gangrape Case: बेगूसराय में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. बदमाशों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में बुलेट और लकड़ी डाल दी. मेडिकल जांच में इसका खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है.

Begusarai Gangrape Case

Begusarai Gangrape Case Image

रवि शंकर/बेगूसराय


Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां कुछ दरिंदों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में बुलेट और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. इस मामले में पुलिस की शुरुआती संवेदनहीनता को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है (Bihar Police Negligence).

बिहार के बेगूसराय (चकिया थाना) में 11 जून की रात शौच के लिए गई महिला से गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी का टुकड़ा डालने की खौफनाक वारदात सामने आई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता के शरीर से यह सामान बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में शिकायत करने पर पुलिस ने उन्हें डांटकर भगा दिया था. फिलहाल, डॉक्टरों की विशेष टीम जांच कर रही है और डीएसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.

शौच के लिए गई महिला का सामूहिक दुष्कर्म

बिहार के बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है. 11 जून की रात शौच के लिए गई एक महिला को बंधक बनाकर अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कारतूस (बुलेट) और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया और फरार हो गए (Bihar Crime News).

प्राइवेट पार्ट से बुलेट और लकड़ी बरामद (Begusarai Gangrape Case)

पीड़ा बढ़ने पर जब महिला को सदर अस्पताल लाया गया, तो मेडिकल जांच में उसके प्राइवेट पार्ट से बुलेट और लकड़ी बरामद हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पीड़िता के परिजनों का गंभीर आरोप है कि घटना के बाद चकिया थाना पुलिस ने मदद करने के बजाय उन्हें डांट-डपट कर भगा दिया था. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपियों ने 3 महीने पहले भी महिला से दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

पुलिस जांच शुरु

मामले के तूल पकड़ने पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने महिला डॉक्टरों की एक विशेष जांच टीम गठित की है. वहीं, सदर डीएसपी आनंद पाण्डे ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  सोने-चांदी के दामों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से बेहद सस्ते हुए दोनों मेटल, देखें आज का भाव

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read