Bharat Express DD Free Dish

‘सेवा ही असली धर्म’..! बक्सर में रोहित कुमार सिंह ने किया छाता वितरण, कहा- बाबा साहेब का सपना करेंगे साकार

बक्सर के सिमरी प्रखंड में युवा चेतना ने आधा दर्जन गांवों में हजारों गरीबों के बीच छाता वितरण किया. राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि वंचितों की सेवा ही जीवन का लक्ष्य है.

buxar-yuva-chetna-umbrella-distribution-rohit-kumar-singh-social-service

बरसात के इस कठिन मौसम में ग्रामीण और वंचित तबके को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन ‘युवा चेतना’ ने बक्सर में एक अनुकरणीय समाज सेवा की मिसाल पेश की है. संगठन द्वारा बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नैनीजोर बाजार, गंगौली सहित आधा दर्जन ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर राहत अभियान चलाते हुए हजारों जरूरतमंद ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों के बीच छातों का वितरण किया गया. इस मानवीय और सेवाभावी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर किया.

व्यक्ति की सेवा ही असली धर्म: रोहित कुमार सिंह

छाता वितरण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है जिसे वास्तव में मदद की दरकार है. उन्होंने अंत्योदय का संकल्प लेते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना और उसकी बुनियादी जरूरतों में भागीदार बनना ही युवा चेतना का मूल संकल्प है.

रोहित कुमार सिंह ने आगे कहा कि जो गरीब, वंचित, पिछड़ा, दलित, मजदूर, मजबूर और मजलूम है, चाहे वह किसी भी जाति या मजहब का हो आर्थिक रूप से कमजोर हर उस व्यक्ति की निस्वार्थ सेवा करना ही मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य है. हमारा उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक और सशक्त भारत के सपनों को धरातल पर साकार करना है.

ये भी पढें: ‘CJP के बाद अब ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’…!’ पीएम के बयान को बनाया हथियार, फॉलोअर्स का आंकड़ा लाख के पार

पीएम मोदी की बात करते हुए रोहित कुमार ने कहा कि साल 2014 के बाद देश में विकास की जो नई लहर आई है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है. पीएम मोदी आज देश के करोड़ों गरीबों के सच्चे मसीहा बनकर उभरे हैं. गरीबों, किसानों और वंचितों के हक और सम्मान की लड़ाई हम जीवन पर्यंत पूरी निष्ठा के साथ लड़ते रहेंगे.

बारिश के मौसम में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

सिमरी प्रखंड के दियारा और ग्रामीण अंचलों में खेती-किसानी और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए बारिश के दिनों में छाता एक अत्यंत जरूरी साधन है. युवा चेतना द्वारा सीधे गांव-गांव जाकर किए गए इस वितरण अभियान से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा. ग्रामीणों ने संगठन के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए इसे जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों की वास्तविक मदद करार दिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read