Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली कार ब्लास्ट केस: बिलाल उर्फ दानिश की जमानत याचिका पर कोर्ट का नोटिस, NIA जांच तेज

Delhi Car Blast Case: दिल्ली कार धमाके के आरोपी बिलाल उर्फ दानिश की जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी किया गया. एनआईए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मॉड्यूल की जांच कर रही है.

patiyala house court
Edited by Shubhra Rai

Patiala House Court Case: दिल्ली कार धमाके के मुख्य आरोपी बिलाल उर्फ दानिश की जमानत याचिका पर एनआईए को कोर्ट ने जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है. दानिश ने जांच अवधि को 90 दिन बढ़ाने के एनआईए कोर्ट के फैसले को भी चुनौती दी है. एनआईए इस मामले में जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़े एक मॉड्यूल की जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से नकद, सोना और विदेशी मुद्राएं बरामद हुई हैं.

एनआईए के अनुसार, बिलाल उर्फ दानिश पर लाल किला में हुए कार ब्लास्ट की साजिश रचने और ड्रोन में तकनीकी बदलाव करके रॉकेट तैयार करने की कोशिश का आरोप है. उसने उमर उन नबी के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था. इस धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 32 घायल हुए थे.

बिलाल उर्फ दानिश की ओर से दायर जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जासिर बिलाल ने पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल एनआईए कोर्ट द्वारा जांच की अवधि को 90 दिन बढ़ाए जाने को भी चुनौती दी है. एनआईए जांच में यह पता लगा रही है कि किस तरह से विस्फ़ोट की योजना बनाई गई, सहयोगी कौन थे और हथियार एवं विस्फोटक सामग्री कैसे जुटाई गई.

जांच एनआईए को एनआईए को सौपी

एजेंसी का मानना है कि यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से लिंक है. अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनी, डॉक्टर शाहीन सईद, मुफ़्ती इरफान सहित अन्य शामिल है. डॉक्टर शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्विद्यालय के फ्लैट से 18.50 लाख कैश, सोने की बिस्किट और गहने मिले है. इसके अलावे अरब देशों की करेंसी भी बरामद किया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौप दी गई थी.

कार ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप

इसके बाद से जांच एजेंसी विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस मॉड्यूल से जुड़े हर सदस्य का पता लगाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. बिलाल वानी पर लाल किला में हुए कार ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है. एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की. एनआईए के मुताबिक दानिश उसने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी.

लाल किला के पास हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले में 32 लोग घायल हो गए थे. एनआईए जांच में पता चला कि आमिर ने हमलावर डॉक्टर उमर नबी के साथ मिलकर लाल किला में हुए धमाके की साजिश रची थी. जांच में यह भी पता चला है कि आमिर राशिद i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था.

यह भी पढ़ें: बंगाल रिजल्ट पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- आखिरी राउंड में TMC जीतेगी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read