Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली: पटाखों पर बैन के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, आग लगने की 200 से ज्यादा घटनाएं

पटाखों पर बैन के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल की तरह इस साल भी दिवाली के मौके पर पटाखों पर पाबंदी लगाई थी. इसकी खरीद-फरोख्त समेत इसे जलाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रखा गया था. इसके बावजूद दिल्ली-एनसीआर में पिछले सोमवार को लोगों ने धूमधाम से दीपावली मनाई और पटाखों पर बैन के बावजूद जमकर आतिशबाजी की.

इस दौरान पटाखों से कई इलाकों से आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं. बहरहाल, राहत की बात ये रही कि दिल्ली में आग लगने की 200 से ज्यादा घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ. दिल्ली के नरेला, प्रशांत विहार से लेकर गांधी नगर तक में आग की घटनाएं दिखीं.

दमकल विभाग के मुताबिक, दीवाली के मौके पर दिल्ली में कुल 201 जगहों पर आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को मिली. रोहिणी स्थित प्रशांत विहार में भी डीडीए मार्केट में एक रेस्टोरेंट में आग लगी, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ. तकरीबन ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू किया. फिलहाल, आग के कारणों की जांच की जा रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital