Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

First Citizens Bank ने सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदा , 119 बिलियन डॉलर में हुई डील

फर्स्ट सिटीजन बैंक ने सिलिकन वैली बैंक को खरीद लिया है , इस डील को 119 बिलियन डॉलर में पूरा किया गया है. US फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने आज इसकी जानकारी दी

svb deal

svb deal

नई दिल्ली : सिलिकन वैली बैंक ( Silicon Valley Bank )  के कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर है. फाइनली अमेरिकन बैंक सिलिकन वैली को खरीदार मिल गया है. फर्स्ट सिटीजन बैंक ने SVB को 119 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है. US फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने आज इसकी जानकारी दी. फर्स्ट सिटीजन्स बैंक इस डील में SVB के डिपॉजिट्स और लोन्स को भी खरीद रहा है।इस डील के होने के बाद सिलिकॉन वैली बैंक के ब्रांच फर्स्ट सिटीजन्स बैंक के नाम से खुलेंगे. इस डील के होने से सिलिकन वैली बैंक के खरीदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है. उम्मीद की जा रही है कि इस डील से बैंक को आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिलेगी. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अब svb बैंक के ब्रांचेज फर्स्ट सिटीजन्स के नाम से खुलेंगे.

Paytm को बड़ी राहत, RBI ने पेमेंट एग्रीगेटर एप्लीकेशन की डेडलाइन बढ़ाई

मार्च में बैंक ने की थी दिवालिया होने की घोषणा – 

सिलिकन वैली बैंक की बात करें तो सिलिकॉन वैली बैंक की स्थापना कैलिफोर्निया के सांता क्लैरा में 1983 में की गई थी. ये अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक माना जाता था और स्टार्टअप कंपनियों को इसबैंक ने काफी सपोर्ट किया था, लेकिन बीते कुछ वक्त से इस बैंक की हालत खराब होने लगी. मार्च में इस बैंक ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया.

MGNREGA मजदूरों को मिली गुड न्यूज, सरकार ने किया मजदूरी में बढ़ोत्तरी का ऐलान

बैंक कस्टमर्स में खुशी की लहर – 

बैंक के इस ऐलान के बाद SVB फाइनेंशियल ग्रुप के शेयरों में 70 फीसदी तक की गिरावट आ गई. 10 मार्च को इस बैंक के पास 167 अरब डॉलर और कुल 119 अरब डॉलर के डिपॉजिट्स थे. इस बैंक के डूबने से US फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन को 20 अरब डॉलर का नुकसान होने की बात कही जा रही थी. इसके साथ ही बैंक के ग्राहक बेहद परेशान थे लेकिन अब इस डील के बाद कस्टमर्स को राहत मिलती नजर आ रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital