Gaur City Child Fall: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 7th एवेन्यू सोसायटी में शुक्रवार को तीन साल का बच्चा 12वें फ्लोर पर अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे की पहचान सागनिक (4 साल) के रूप में हुई है.
हादसा होते ही गौर सीटी में अफरातफरी मच गई. मौके पर सोसायटी गार्ड और लोग पहुंच गए. उस समय जिसने भी उस मंजर को देखा उसकी चीखें निकल गई. लोगों ने तत्काल बच्चे की मां को फोन कर मामले की जानकारी दी और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बालकनी से झांक रहा था बच्चा
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बच्चे की मां मंजू UKG में पढ़ने वाले अपने दूसरे बेटे को ट्यूशन के लिए छोड़ने गई थी. जाते वक्त बच्चा सो रहा था. मां ने सोचा की जबतक बच्चा सो रहा है तबतक दूसरे बेटे को ट्यूशन छोड़ आती हूं. लेकिन बच्चा नींद से जागने के बाद बालकनी की तरफ चला गया और वहां पर रखी कुर्सी पर चढ़कर नीचे झांकने लगा. इसी वक्त कुर्सी फिसलने से वह 12वीं मंजिल से नीचे आ गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गई.
जब मां मामले की सूचना पर अस्पताल पहुंची तो दहाड़ मारकर रोने लगी. उस वक्त पिता ऑफिस गए हुए थे. परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया.
मां का रो-रोकर बुरा हाल
एनडीटीवी ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि हादसे के बाद मां बार-बार खुद को कोस रही थी, कि क्यों उसने बच्चे को छोड़ा. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
ये भी पढ़ें- भारत में बेमौसम बारिश के लिए बिल गेट्स जिम्मेदार? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन दावों की सच्चाई जान लीजिये
रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पिता संजय एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर हैं और मां घर में रहकर बच्चों की देखभाल करती हैं. मृतक सागनिक 4 साल का था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


