Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gujarat Elections: वो राज परिवार से हैं और मैं सेवादार, मेरी कोई औकात नहीं- मधुसूदन मिस्त्री के बयान पर PM मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि वो कहते हैं औकात दिखा देंगे. मैं कहता हूं मेरी कोई औकात नहीं है. हमारी औकात बस सेवा देने की है. वो राज खानदान से हैं और हम सेवादार हैं.

gujarat election

'मेरी कोई औकात नहीं, मैं जनता का सेवक हूं'

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेंद्र नगर में रैली की. इस दौरान उन्होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री के बयान का पलटवार किया. पीएम मोदी ने उनके औकात दिखा देंगे वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि मेरी कोई औकात नहीं है और हमारी औकात बस सेवा देने की है.

पीएम मोदी के चुनाव प्रचार में उतरे ही राजनीतिक पार्टियों के एक दूसरे पर जुबानी हमले तेज हो गए. पीएम ने मधुसूदन के बयान का जवाब देते हुए पूरी कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरंद्रनगर में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि वो औकात की बात करते हैं. वो कहते हैं औकात दिखा देंगे. मैं कहता हूं मेरी कोई औकात नहीं है. हमारी औकात बस सेवा देने की है. वो राज खानदान से हैं और हम सेवादार हैं.’ आगे वो कहते है कि अहंकार है ये भाइयों अहंकार.. मोदी को उसकी औकात दिखा देंगे, अरे मां-बाप.. आपको तो पता राजपरिवार से हैं, मैं तो एक सामान्य परिवार की संतान हूं, मेरी कोई औकात नहीं थी, आपको मेरी औकात दिखाने की जरूरत नहीं है. अरे, मैं तो सेवक हूं सेवक, मैं तो सेवादार हूं,सेवक की, सेवादार की कहीं औकात होती है.

मधुसूदन मिस्त्री ने किया कहा था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि बीजेपी ने सरदार भाई पटेल स्टेडियम का नाम बदल नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया, आगर हम सत्ता में आए तो इसका नाम फिर से बदलकर सरदार पटेल स्टेडियम रख देंगे. पीएम मोदी कभी सरदार पटेल नहीं बन सकते. हम इस चुनाव में उनको उनकी औकात दिखाएंगे.

निशाना साधते हुए कही विकास की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुजरात के लिए विकास की बात की. उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस अहंकार की भाषा बोलती है. हमारा काम गुजरात को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाना है. पीएम ने गुजरात के घर-घर 24 घंटे बिजली की बात कही. उन्होने कहा कि ये कठिन काम है. लेकिन में कड़ी महेनत करता हूं. और काम करके दिखाता हूं. हमने नमक बनाने के मामले में सुरेंद्रनगर को सबसे आगे पहुंचाया दिया है. भारत में 80 प्रतिशत नमक गुजरात में बनता है और इससे लाखों लोगों को राजगार मिलता है. साथ ही कहा कि हमारी सूरसागर डेयरी सुखसागर डेयरी बन गई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital