CMD Upendrra Rai conference DME
CMD Upendrra Rai Conference DME: दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME) के मीडिया स्कूल में 16 अप्रैल 2026 को ICAN8 (International Media Conference) का भव्य उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा. सुबह 10 बजे से नेल्सन मंडेला ऑडिटोरियम में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई नामचीन पत्रकार, शिक्षाविद और मीडिया विशेषज्ञ भी शामिल होंगे.
वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में IIMC की प्रोफेसर डॉ. सुरभि दहिया, GGSIPU के प्रोफेसर डॉ. कुलवीन त्रेहान, द हिंदू बिजनेस लाइन के एसोसिएट एडिटर शिशिर सिन्हा और साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अम्बरीश सक्सेना शिरकत करेंगे.
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी. इसके बाद 10 बजे से अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन और DME की झलकियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. उद्घाटन सत्र में DME मीडिया स्कूल की हेड प्रो. डॉ. पारुल मेहरा, डायरेक्टर प्रो. डॉ. कोमल विग और डायरेक्टर जनरल जस्टिस भंवर सिंह अपने विचार रखेंगे.

अमेरिका और नाइजीरिया से आए हैं वीडियो संदेश
करीब 10:20 बजे अतिथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न गेस्ट ऑफ ऑनर अपने संबोधन देंगे. इस दौरान अमेरिका और नाइजीरिया से अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के वीडियो संदेश भी दिखाए जाएंगे.
11:35 बजे होगा सीएमडी उपेंद्र राय का संबोधन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि CMD उपेंद्र राय का संबोधन होगा, जो सुबह 11:35 बजे निर्धारित है. इसके बाद ICAN 7 की पुस्तक और ICAN 8 की कार्यवाही (Proceedings) का विमोचन किया जाएगा. साथ ही ‘Journalism@DME’ न्यूजलेटर भी लॉन्च किया जाएगा.
मीडिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
कार्यक्रम के अंत में दिनभर के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी. इसके तहत दोपहर 12:30 बजे मास्टरक्लास और 1:30 बजे से तकनीकी सत्र शुरू होंगे. अंत में डॉ. यामिनी खुल्लर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगी.
ये भी पढ़ें- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे कोच फैक्ट्री और हाई-स्पीड रेल की मांग
यह सम्मेलन मीडिया शिक्षा, शोध और इंडस्ट्री के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


