Jantar Mantar Protest
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोचों के प्रदर्शन का The End हो गया है. प्रशासन ने प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने आज संसद भवन तक मार्च आयोजित किया था. इस मार्च में हजारों लोग शामिल थे. लेकिन संसद भवन पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. जब प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए. इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई.
गौरतलब है कि जिस वक्त ये हंगामा चल रहा था उस समय संसद भवन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई सांसद मौजूद थे.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) NEET पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी. इस प्रदर्शन को देश भर के छात्र, प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी और उनके परिजन शामिल थे. 20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च में ये सभी लोग 19 जुलाई की शाम से ही जंतर-मंतर पर जुटना शुरू हो गए थे.
संसद भवन पर उग्र हो गए थे प्रदर्शनकारी
जब सीजेपी का प्रदर्शन संसद भवन पहुंचने से पहले उग्र हो गया और प्रदर्शनकारी संसद भवन के अंदर जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगे, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोक दिया. इस दौरान सीजेपी ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस खबर का खंडन कर इसे अफवाह करार दिया. दिल्ली पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके को हिरासत में लिये जाने का जो खबरें फैल रही हैं, वो भ्रामक है.
सीजेपी क्यों कर रहा आंदोलन?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन की मुख्य तीन वजहें हैं, जिसकी वजह से वो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.
- नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर जवाबदेही तय करने और उसकी निष्पक्ष जांच की मांग सीजेपी कर रही है.
- देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में धांधली को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा.
- देश में बढ़ रही बेरोजागरी और सरकारी भर्ती परीक्षा के परिणाम में देरी की वजह से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. इस मुद्दे पर सरकार को घेरना.
ये भी पढ़ें- ‘छात्रों पर लाठीचार्ज…’, जंतर-मंतर के प्रदर्शन से लेकर राज्यसभा तक, खड़गे ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली में धारा 163 लागू
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसके तहत पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने पर, विरोध प्रदर्शन पर, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है.
पुलिस ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

