Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mainpuri By-Election: स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल होगा चाचा शिवपाल का नाम ? तेज प्रताप ने दिया यह जवाब

शिवपाल होंगें स्टार प्रचारकों में शामिल ?

Edited by Shivam

यूपी की हाई-प्रोफाईल मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी  केअध्यक्ष अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल करेंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है. इस बात का जवाब तेज प्रताप यादव ने दिया है.

सपा के संयोजक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी के लिए अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. सपा का कुनबा बचाने की जिम्मेदारी मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव के कंधों पर है. कयास यह लगाया जा रहा था कि मुलायम सिंह की संसदीय सीट की विरासत उनके भाई शिवापाल यादव को सौंपा जा सकता है. लेकिन अखिलेश यादव ने सपा की साईकिल का हैंडल पत्नी डिंपल के हाथों में देना का फैसला किया.

शिवपाल यादव ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाए जाने पर अभी तक सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. शिवपाल यादव पार्टी के अलावा परिवार के भी वरिष्ठ हैं. उन्हें पार्टी संगठन के साथ-साथ चुनाव प्रचार का भी लंबा अनुभव है. शिवपाल यादव ने नेता जी की संसदीय सीट मैनपरी के लिए बहुत प्रचार किया है. अब सवाल यह है कि क्या चाचा शिवपाल को प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं. क्या अखिलेश यादव उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल करेंगे.

तेज प्रताप का यह आया जवाब

शिवपाल यादव को मैनपुरी उपचुनाव के लिए उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया जाएगा या नहीं इस बात का जवाब अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव ने दिया है. तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार के द्वारा सवाल पूछे जाने पर कहा कि, “जब  प्रचारकों की सूची आएगी तो आपको पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी लिस्ट आने में समय है क्योंकि एक बार नामांकन हो जाए तब सूची जारी हो जाएगी.  तेज प्रताप ने अपने जवाब में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया कि शिवपाल यादव का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल होगा या नहीं. फिर भी उनके स्टार प्रचारक में नाम आने की बात राजनीतिक गलियारों चल रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital