Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मॉस्को में समारोह स्थल पर बंदूकों और बमों से बड़ा हमला, 60 लोगों की मौत तो 145 से अधिक हुए घायल

यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी.

Moscow terrorist attack

Moscow terrorist attack

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक बड़े समारोह स्थल पर लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके कारण 60 लोगों की मौत हो गई और 145 से अधिक लोग घायल हो गए. वेश बदलकर आए हथियारों से लैस पांच बंदूकधारियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए और 145 से अधिक घायल हुए हैं.

आतंकवादी हमले की आशंका

इस घटना के एक आतंकवादी हमला होने की आशंका जताई जा रही है. हमले के दौरान समारोह स्थल की इमारत में आग लग गई. कुछ दिन पहले ही देश में हुए चुनाव में जीत हासिल कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत किया था. इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है. इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है.

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को “बहुत बड़ी त्रासदी” बताया. रूस की शीर्ष जांच एजेंसी गोलीबारी और विस्फोट की इस घटना को आतंकवादी हमला मानकर इसकी जांच कर रही है. इस्लामिक स्टेट ने रूसी राजधानी में कॉन्सर्ट हॉल पर बड़े पैमाने पर हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, इसे लेकर कोई सबूत नहीं दिया गया है.

संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमा थी लोगों की भीड़

रूस की शीर्ष घरेलू सुरक्षा एजेंसी, संघीय सुरक्षा सेवा ने कहा कि गोलीबारी की इस घटना में लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने मृतकों और घायलों की कोई संख्या नहीं बताई. रूस के मीडिया संस्थानों में आई खबरों के मुताबिक रूसी राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र स्थित क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी हुई. कई अन्य रूसी मीडिया संस्थानों ने गोलीबारी की सूचना दी और कहा कि गोलीबारी के कारण संबंधित स्थल पर स्थित एक मॉल में आग लग गई. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में इमारत के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है. यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी. इस हॉल में 6,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: माॅस्को आतंकी हमले की पीएम नरेंद्र मोदी ने की निंदा, कहा- ‘दुख की इस घड़ी हम रूस के लोगों के साथ’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital