Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

माॅस्को आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा- ‘दुख की इस घड़ी में हम रूस के लोगों के साथ’

PM Narendra Modi expressed grief over Moscow terrorist attack: पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी माॅस्को में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

PM Narendra Modi expressed grief over Moscow terrorist attack

पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन.

PM Narendra Modi expressed grief over Moscow terrorist attack: रूस की राजधानी माॅस्को में क्रोकस सिटी हाॅल पर हुए आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत हो गई. वहीं 145 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है. सेना ने जैसी वर्दी पहने 5 आतंकियों ने सबसे पहले गोलियां चलाईं और बम फेंके.

पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हम माॅस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. दुख की इस घड़ी में भारत, रूस की सरकार और लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है.

भारत के साथ-साथ ईरान, अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने हमले की निंदा की है. हमले के बाद रूस के डिप्टी पीएम तात्याना गोलिकोवा ने शनिवार को प्रेसिडेंट पुतिन से मुलाकात के बाद कहा कि राष्ट्रपति पुतिन माॅस्को काॅन्सर्ट हाॅल पर हुए हमले के घायल पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. बता दें कि पुतिन ने अभी तक हमले को लेकर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है.

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को “बहुत बड़ी त्रासदी” बताया. रूस की शीर्ष जांच एजेंसी गोलीबारी और विस्फोट की इस घटना को आतंकवादी हमला मानकर इसकी जांच कर रही है. इस्लामिक स्टेट ने रूसी राजधानी में कॉन्सर्ट हॉल पर बड़े पैमाने पर हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, इसे लेकर कोई सबूत नहीं दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः मॉस्को में समारोह स्थल पर बंदूकों और बमों से बड़ा हमला, 60 लोगों की मौत तो 145 से अधिक हुए घायल

रूस की शीर्ष घरेलू सुरक्षा एजेंसी, संघीय सुरक्षा सेवा ने कहा कि गोलीबारी की इस घटना में लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने मृतकों और घायलों की कोई संख्या नहीं बताई. रूस के मीडिया संस्थानों में आई खबरों के मुताबिक रूसी राजधानी के पश्चिमी क्षेत्र स्थित क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी हुई. कई अन्य रूसी मीडिया संस्थानों ने गोलीबारी की सूचना दी और कहा कि गोलीबारी के कारण संबंधित स्थल पर स्थित एक मॉल में आग लग गई. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में इमारत के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है. यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी. इस हॉल में 6,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मनाएगी AAP, 26 मार्च को पीएम आवास के घेराव का ऐलान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital