Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तराखंड में मंत्रियों और आला अधिकारियों का मंथन शिविर नवरात्र के चलते टला

उत्तराखंड के मंत्रियों का मंथन शिविर टला

देहरादून – उत्तराखंड के रामनगर में 29 सितंबर से होने वाला मंत्रियों और आला अधिकारियों का मंथन शिविर टल गया है. अब ये नवरात्र के बाद होगा. CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है. फिजूलखर्ची रोकने के अपने पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में धामी ने इस आयोजन को सरकारी संस्थान में करने की सलाह दी है.

CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

अब यह शिविर रामनगर के स्थान पर नैनीताल स्थित डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में होगा. CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है. फिजूलखर्ची रोकने के अपने पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में धामी ने इस आयोजन को सरकारी संस्थान में करने की सलाह दी है. सचिव नियोजन डॉ. मीनाक्षी सुंदरम ने इस पुष्टि की है.

मंथन शिविर में विकास का भावी रोड मैप

2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए इस मंथन शिविर में विकास का भावी रोड मैप तैयार होना था. इस तीन दिवसीय मंथन शिविर की शुरूआत 29 सितंबर से होनी थी. इसके लिए रामनगर के एक होटल में बुकिंग की कार्रवाई भी शुरू हो गई थी. माना जा रहा है कि नवरात्र के दौरान सरकार के मंत्रियों के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते मंथन शिविर को स्थगित करना पड़ा. कुछ मंत्रियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital