Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोरबी हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, 2 करोड़ के बजट में ओरेवा ग्रुप ने खर्च किए मात्र 12 लाख रुपए

मोरबी हादसे में बड़ा खुलासा

ओरेवा कंपनी ने 2 करोड़ के बजट से मात्र 12 ही खर्च किए

गुजरात में हुए मोरबी पुल हादसे को लेकर एक चौंकाने वाले वाली खबर सामने आई है. एक ऐसी खबर जिससे शायद हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों का गुस्सा फूट जाए. बातें दें कि मौरबी हादसे में चल रही जांच में रोजना नए नए खुलासे हो रहे है. इस बार खुलासा हुआ है कि ओरेवा समूह ने 143 साल पुराने पुल के रेनोवेशन के लिए मात्र 12 लाख रुपए ही खर्च किये. जबकि कंपनी को इसके लिए 2 करोड़ रुपए दिए गए थे.

क्या बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा ?

जब से ये खबर सामने आई है तभी लोगों सिर्फ एक ही बात सोच रहे है कि कंपनी ने पुल की मरम्मत के लिए कुल बजट का मात्र 6% ही इस्तेमाल किया गया. ओरेवा समूह के अध्यक्ष जयसुख पटेल की एक फर्म ने पिछले मार्च में मोरबी नगर पालिका के साथ 15 साल के रखरखाव और संचालन अनुबंध को तोड़ दिया था. जिसके बाद उसने 24 अक्टूबर को घोषणा की थी कि पुल तैयार हो चुका है. गुजराती नव वर्ष  पर पुल को फिर से खोल सकते है. और उनकी इस लापरवाही की वजह से 141 लोगों की जान चली गई.

बता दें कि जांच में ओरेवा ग्रुप की कमिंया साफ तौर पर उजागर हुई है. ग्रुप ने पुल के नवीनीकरण के लिए किसी और फर्म को दे दिया था. जिसका नाम है देवप्रकाश सॉल्यूशंस. ओरेवा की तरह, उपठेकेदारों के पास भी इस तरह के काम के लिए आवश्यक तकनीकों की जानकारी का अभाव था. पुल की मरम्मत पर खर्च किए गए पैसे का जिक्र देवप्रकाश सॉल्यूशंस से जब्त दस्तावेजों में है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital