PM Modi Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी. देश के 47 शहरों में आयोजित हुए रोजगार मेले में 51 हजार से भी ज्यादा युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए. पीएम मोदी ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित भी किया. रोजगार मेले पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का विजन भारत के लिए वरदान है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहा है. सभी क्षेत्रों में व्यापक काम हो रहा है. पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम काल है.
केंद्रीय मंत्री ने बताओं रोजगार के आंकड़े
केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चयन प्रक्रिया को लेकर कहा कि युवाओं के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी गई है. बिना पर्ची खर्ची के योग्यता के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए गए. यह युवा विकसित भारत के संकल्प में पीएम मोदी (PM Modi) के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को मिले रोजगार के आंकड़ों पर भी चर्चा की है.
- 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं.
- रोजगार की दिशा में 10 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है.
- 51 हजार से अधिक युवाओं को रेलवे सहित अन्य विभागों में नौकरी प्रदान की गई है.
‘प्रतिभा का सम्मान मोदी सरकार की पहचान’
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘रोजगार मेला’ के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में चयनित देशभर के 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का महायज्ञ चल रहा है. ‘रोजगार मेला’ से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली है और देश का हर युवा नई उम्मीद तथा नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. इसी क्रम में मैंने भोपाल में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ युवाओं की प्रतिभा का सम्मान मोदी सरकार की पहचान है.
राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का महायज्ञ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि देश का हर युवा सशक्त हो, सम्मान के साथ रोजगार पाए और विकसित भारत के निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे. उन्होंने कहा कि आज आपको नियुक्ति पत्र मिले हैं. यह केवल नौकरी या आजीविका नहीं है, यह राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के महायज्ञ में आहुति देने के लिए आपको चुना गया है. एक बड़ा काम आपको मिला है. शासकीय सेवा केवल करियर नहीं है. शासकीय सेवा का मतलब है-जो काम आपको मिला है, उसे प्रमाणिकता और ईमानदारी के साथ जनता और देश के लिए करना.
ये भी पढ़ें: कलयुग के ‘कालनेमि’ पकड़ने में जुटी पुलिस, कांवड़ यात्रा के बीच बाबाओं पर आया CM पुष्कर सिंह धामी का आदेश
युवाओं ने जताया आभार
नियुक्ति पत्र पाने के बाद एक व्यक्ति ने कहा कि मैं गाजियाबाद से आया हूं और मुझे रेलवे में तकनीशियन के पद पर नौकरी मिल गई है. मैं पीएम मोदी (PM Modi) का आभार जताना चाहता हूं कि यह नियुक्ति पत्र इतने बड़े कार्यक्रम में मिला है. यहां पर दूसरे लोगों से मिलकर काफी अच्छा लगा है.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
