Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की हुई मुलाकात, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कहा कि मैं 2015 में न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मिला था और मुझे उन पर पूरा भरोसा था.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी

Edited by Nitish Pandey

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को गति प्रदान करने के लिए बातचीत की. मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को गति प्रदान करने के लिये बुधवार को बातचीत की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति अल सीसी के बीच बैठक की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘ मिस्र के साथ हमारे संबंधों, एशिया के साथ अफ्रीका के सम्पर्कों के नैसर्गिक सेतु को प्रगाढ़ बनाते हुए’’.

पीएम मोदी ने किया अल-सिसी का स्वागत

पीएम मोदी ने अल-सिसी का स्वागत करते हुए कहा कि ‘मैं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और उनके डेलिगेशन का भारत में स्वागत करता हूं. कल हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. ये पूरे भारत के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है.

मुझे पीएम मोदी पर पूरा भरोसा था- अल-सिसी

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कहा कि मैं 2015 में न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से मिला था और मुझे उन पर (पीएम मोदी) पूरा भरोसा था. मुझे पता था कि वह अपने देश को आगे ले जाएंगे. मैंने हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को काहिरा, मिस्र में आमंत्रित किया है.

ये भी पढ़ें: PM Modi: NCC-NSS कैंडेट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया सफलता का मंत्र, बोले- युवाओं के कंधे पर है देश निर्माण की जिम्मेदारी

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर हुई बात

उन्होंने आगे कहा कि ‘हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के बारे में बात की और COP 27 पर चर्चा की. हमने मिस्र और भारत के बीच सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा की. मैंने आगामी G20 शिखर सम्मेलन के लिए मिस्र को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital