Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ranveer-Deepika: दीपिका-रणवीर की शादी के चार साल हुए पूरे, 6 साल तक डेट करने के बाद इटली में लिए थे सात फेरे

Ranveer-Deepika

कपल रणबीर-दीपिका

Ranveer-Deepika: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर दीपिका पादुकोण को उनके सेट पर पहुंचकर सरप्राइज दिया. वहीं एक्ट्रेस दीपिका पति को चॉकलेट और फूलों के साथ देखकर बेहद खुश हुईं.

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को पूरे चार साल बीत गए हैं. दोनों ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई है. हालांकि, वर्क कमिटमेंट की वजह से दोनों न ही वेकेशन पर जा सके और न ही कोई पार्टी होस्ट कर सके. लेकिन, इस दिन को खास बनाने के लिए रणवीर ने दीपिका पादुकोण के सेट पर जाकर सरप्राइज दिया.

दीपिका पादुकोण सेट पर जब काम में व्यस्त थीं, तभी रणवीर सिंह फूल और चॉकलेट के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने अभिनेत्री को सेट पर WISH किया. इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने वहां मौजूद सभी युवकों को अपनी पार्टनर को स्पेशल फील कराने को लेकर सलाह भी दी.

इस खास दिन की झलक को ताजा करने के लिए रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की. तस्वीर में ये देखा जा सकता है कि दीपिका अपने ऑफिस में लैपटॉप पर काम करती नजर आ रही हैं. फोटो में दीपिका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है और बालों को बन में बांध रखा है. रणवीर ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब उसे आपकी सालगिरह पर काम करना हो तो आप उसे उसके ऑफिस में सरप्राइज दें”. रणवीर ने आगे लिखा, “फूलों और चॉकलेट की शक्ति को कभी कम मत समझना.

रणबीर-दीपिका ने 2018 में की थी शादी

बॉलीवुड कपल रणबीर-दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में 6 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. 2दिन चली वेडिंग सेरेमनी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे. दोनों ने एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग की थी और 1दिन बाद उन्होंने नॉर्थ इंडियन वेडिंग भी की थी.

पहली बार रणवीर और दीपिका संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर मिले थे और बाद में ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में भी दोनों साथ में नजर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital