Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ निकली ‘कैप्टन अमेरिका’ की सस्ती कॉपी

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का टीज़र किंग खान के 57वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज हो चुका है, लेकिन यह बात भी जाहिर हो चुकी है कि पठान और कुछ नहीं, बस, हॉलीवुड की फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका’ की ही कॉपी है.

निर्माता के लिए यह बात राहत की हो सकती है कि जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस टीज़र को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. पठान का टीज़र सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
शाहरुख के लुक से लेकर स्टाइल तक की फैन जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच अब निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है. आरोप लग रहे हैं कि पठान के टीज़र के कुछ सीन दूसरी फिल्मों जैसे ‘वॉर’ और ‘कैप्टन अमेरिका’ से कॉपी किए गए हैं.

कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि टीजर में जॉन अब्राहम की एंट्री ‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’ के क्रिस इवांस की तरह ही है. सिर्फ इतना ही कुछ सोशल मीडिया यूजर यहां तक कह रहे हैं कि शाहरुख का जेटपैक के साथ आसमान में ले जाने वाला सीन, प्रभास की फिल्म ‘साहो’ की सस्ती कॉपी है.

पठान को एक और खतरा बायकॉट गैंग से भी है जो बॉलीवुड की पिछली कई फिल्मों की रिलीज होते ही सक्रिय हो जाता है. पिछले कुछ महीनों में बायकॉट गैंग ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों के बायकॉट की मांग ट्रेंड कराके बॉलीवुड का काफी नुकसान किया है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ से लेकर ‘रक्षा बंधन’, ‘आदिपुरुष’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ समेत कई ऐसी फिल्में बायकॉट गैंग के निशाने पर रह चुकी हैं.

अब बारी पठान की है, जिसके विरोध का एक कारण दीपिका पादुकोण भी हो सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन के दौरान जेएनयू जाकर सीएए के विरोध का समर्थन कर दिया था. पठान के साथ भी अगर ऐसा कुछ हो गया तब निर्माता निर्देशक के सपनों पर पानी फिर सकता है.

आपको बता दें कि पठान यशराज फिल्म्स का सबसे महंगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. पठान अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital