होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में मेयर चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरने को तैयार है. जिसको लेकर पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए मेयर की आठ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. इसकी जानकारी सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने चिट्ठी जारी कर दी है. इन आठ सीटों पर मेयर की नामों को लेकर काफी मंथन किया है. वहीं इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी वाराणसी और कानपुर मेयर सीट के लिए अपने दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.
इससे पहले राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. जिसके बाद पार्टी ने लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर समेत आठ सीटों पर मेयर उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
सपा पार्टी की तरफ से बुधवार देर रात जारी की गई चिट्ठी में मेयर पद के आठ प्रत्याशियों का एलान किया गया. पार्टी द्वारा जारी सूची में लखनऊ से बन्दना मिश्रा, इलाहाबाद से अजय श्रीवास्ता, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, झांसी से रघुवीर चौधरी, मेरठ से सीमा प्रधान,गोरखपुर से काजल निषाद, , फिरोजाबाद से मशरुर फातिमा और अयोध्या से आशीष पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशियों का एलान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी चिट्ठी में किया गया है.
यह भी पढ़ें- “हमारी माफियागीरी तो पहले ही खत्म हो गई, मिट्टी में मिल गए, अब रगड़ा जा रहा”- गिड़गिड़ाता नजर आया अतीक अहमद
अयोध्या से आशीष पांडेय
फिरोजाबाद से मशरुर फातिमा
शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा
मेरठ से सीमा प्रधान
झांसी से रघुवीर चौधरी
इलाहाबाद से अजय श्रीवास्ता
गोरखपुर से काजल निषाद
लखनऊ से बन्दना मिश्रा
हालांकि इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने पार्टी नेताओं और स्थानीय विधायकों से मेयर प्रत्याशियों को लेकर दिन भर मंथन किया. इसके बाद देर रात प्रत्याशियों का एलान किया गया है. बता दें कि इस बार राज्य में दो चरणों में स्थानीय चुनाव हो रहा है. ऐसे में पहले चरण के अंतर्गत लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा. जबकि दूसरे चरण के अंतर्गत मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा.
बता दें कि 11 अप्रैल से पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो गया है. पहले चरण के लिए नामांकन 17 अप्रैल तक होगा. इसके बाद 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और फिर 20 अप्रैल नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. वहीं चार मई को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी और 13 मई को वोटों की गिनती एक साथ होगी.
बुधवार देर रात करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी ने आठ नामों की घोषणा की तो कांग्रेस पार्टी ने भी दो उम्मीदवारों के नाम खोले हैं. कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी से अनिल कुमार श्रीवास्तव और कानपुर से आशनी अवस्थी को टिकट दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…