Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कांग्रेस ने दलित समाज का हमेशा सत्ता की सीढ़ी बनाकर शोषण किया : सुदेश कटारिया

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्हें दलित विरोधी करार दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों का शोषण किया और उन्हें सत्ता की सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल किया.

Sudesh Kataria

सुदेश कटारिया ने कांग्रेस और विपक्षी राजनीतिक दलों पर हमला बोलते उन्हें दलित विरोध करार दिया.

कैथल, 8 जून। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कांग्रेस और विपक्षी राजनीतिक दलों पर हमला बोलते उन्हें दलित विरोध करार दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक विशेषतौर से कांग्रेस ने दलितों को सत्ता की सीढ़ी के तौर पर इस्तेमाल किया और सत्ता हासिल करने के बाद उनका शोषण किया. मगर 2014 में जब प्रदेश की बागडोर मनोहर लाल ने बतौर मुख्यमंत्री संभाली तो उन्होंने चेहेतों को नौकरी और काम देने के साथ भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद की रिवायत को बदलते हुए अंत्योदय उत्थान की ओर कदम बढ़ाया, जिसका सबसे ज्यादा फायदा दलित समाज को मिला.

केंद्रीय मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया रविवार को कैथल में आयोजित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जनसभा को संबोधित कर रहे थे. संविधान सम्मान समारोह समिति कैथल की ओर से आयोजित समारोह में पहुंचने पर सुदेश कटारिया का बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सुदेश कटारिया ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस आज संविधान अपमान का नेरेटिव फैला रही है, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का कदम कदम पर अपमान किया. जबकि भाजपा ने, ना केवल बाबा साहेब का सम्मान किया, बल्कि उनके आदर्शों पर चलते हुए दलितों का प्रत्येक क्षेत्र में उत्थान किया. इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2014 में मुख्यमंत्री की बागडोर संभालने वाले मनोहर लाल ने दिया, जिन्होंने घरानों, क्षेत्रवाद और भाईभतीजावाद की राजनीति को बदलते हुए अंत्योदय उत्थान की ओर कदम बढ़ाया, इसका सबसे ज्यादा फायदा दलितों और वंचितों को हुआ. जो दलित समाज योजनाओं के लाभ से वंचित था, उन्हें घर बैठे पोर्टल के जरिये योजनाओं का लाभ मिला.

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला झूठे नेरिटिव का फायदा

सुदेश कटारिया ने कहा कि दलितों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ने संविधान अपमान का झूठा नेरेटिव तैयार किया और इसका फायदा कांग्रेस को मिला. कांग्रेस ने लोकसभा में पांच सीटें जीती. लोकसभा चुनाव के बाद अगस्त 2024 में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से दलितों को जागृत करने के लिए संविधान स्वाभिमान सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की, दोनों नेताओं ने कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया और विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी.

मिशन मेरिट का दलितों को हुआ सबसे बड़ा लाभ

सुदेश कटारिया ने कहा कि 2014 में बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाया. उन्होंने चेहेतों को नौकरी और काम की रिवायत को बदलते हुए मिशन मेरिट की शुरुआत की. मिशन मेरिट का सबसे बड़ा लाभ वंचित, शोषित व दलित समाज को मिला, जो योग्य होने के बावजूद भी नौकरी नहीं पाने से वंचित थे. क्योंकि पूर्व की सरकारों में भाईभतीजावाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद हावी था. मगर मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन का ऐसा कदम उठाया, जिसका दूसरे प्रदेश भी आज अनुसरण कर रहे हैं. अब इस मिशन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital