Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सेमीफाइनल: इंग्लैंड को हराने के लिए भारत को इन कमजोरियों पर करना होगा काम, नहीं तो इंग्लैंड पड़ सकता है भारी !

2nd semi fianl india vs england

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का कमजोर और मजबूत पक्ष

टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी ली है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. भारतीय टीम 6 साल बाद सेमीफाइनल खेलने जा रही है. इससे पहले 2016 में टीम इंडिया ने अंतिम-4 का मैच खेला था. कल खेले जाने वाले मैच भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रणनीति कैसी होगी. भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 किन खिलाड़ियों को मैदान में उतारेगी. इसी के साथ हम सेमीफाइनल मैच खेले जाने से पहले भारतीय टीम की मजबूत पक्ष और कमजोरी पक्ष के बारे में बात करेंगे.

भारतीय टीम का कमजोर पक्ष

इस पूरे विश्व कप में टीम इंडिया की 3 कमजोरियां सामने निकल कर आई है. जिसके वजह से भारत पर हार का खतरा मंडरा सकता है. अगर भारत इन कमजोरियों पर काम कर लेता है तो भारत की जीत लगभग पक्की मानी जाएगी. और वो भी सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा. जिसके बाद हमें भारत और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच देखने को मिलगा.

– ऑपनिंग जोड़ी

सबसे पहले बात करें तो ऑपनिंग जोड़ी की. रोहित शर्मा और केएल की ओपनिंग जोड़ी अभी तक एक बार भी 50 रन की साझेदारी नहीं कर पाए.  रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में 4, 53, 15,2 और 15 के स्कोर बनाए हैं. केएल राहुल शुरुआती मैचों में अच्छा नहीं खेले थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ फिफ्टी लगाई. अब उन्हें बड़ी टीमों के सामने खुद को साबित करना है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनके पास बड़ा मौका होगा.

– स्पिन गेंदबाजी

ऑपनिंग के बाद भारतीय टीम सबसे बड़ी कमजोरी स्पिन गेंदबाजी है. क्योंकि भारत की स्पिन गेंदबाजी अभी इस विश्व कप में औसत रही है. पहले 2 मैचों में अक्षर पटेल को पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ एक भी विकेट नहीं मिला। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 40 रन दे दिए. वहीं अश्विन भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहें है. बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ उन्हे एक भी विकेट नहीं मिला था. साथ ही उन्होने अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 43 रन दे दिए थे.

– खराब फील्डिंग

इस विश्व कप में देखा जा जाए भारत की फील्डिंग कुछ खास नहीं रही है. भारत ने एक मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारा था. इस मैच में टीम इंडिया की हार की वजह खराब फील्डिंग रही. सूर्यकुमार यादव ने एक और रोहित शर्मा ने दो रन आउट चांस मिस किए. इसके बाद विराट कोहली ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्करम का आसान कैच छोड़ा. जिसके बाद मार्करम ने इसका पूरा फायदा उठाया और 41 बॉल में 52 रन बना दिए. तब तक वो टीम को जीत के रास्ते पर ला चुके थे.

भारतीय टीम का मजबूत पक्ष

भारत के अगरग मजबूत पक्ष की बात करें तो भारत के 3 बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव और केएल राहुल. सूर्य कुमार को छोड़कर विराट और राहुल ने शानदार तरीके से फॉर्म में वापस लौटे है. विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में 82 रन की नाबाद और ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं सूर्य ने इस विश्व कप में दूसरे 360 डिग्री बल्लेबाज का दर्जा प्राप्त कर लिया है.

वहीं टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी इस वर्ल्ड कप में कमाल की रही है. अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार ने भी टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की है. भुवी ने 5 मैच में 4 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6 से भी कम रही. अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी भी विरोधियों के छक्के छुड़ाने में पीछे नहीं हट रहें हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital