Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब गांवों में भी 24 घंटे रहेगी बिजली

यूपी में गांवों को 24 घंटे मिलेगी बिजली

उत्तर प्रदेश के गांवों में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब गांवों को भी शहरों की तरह 24घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी,  योगी सरकार प्रदेश  के लोगों को एक-एक करके तोहफे दे रही है.  इतिहास में ऐसा पहली बार होगा.  जब शहर और गांव में 24 घंटे बिजली ( UP Electricity Supply) से रोशन होंगे.  इन गांवों में अभी तक केवल 18 घंटे ही बिजली दी जाती थी.

दरअसल, नए परिसीमन में कई वार्डों का दायरा बढ़ा है, जिसमें कई गांव भी नगर पालिका और नगर परिषद में शामिल किए गए हैं.  इन गांवों को नगर निगम सीमा में होने के कारण 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन अभी भी यहां गांव के हिसाब से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है.

नगर निगम सीमा विस्तार के बाद जो गांव शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए और उन्हें फीडर अलग कराकर, नई लाइनें बनाकर, बिजली आपूर्ति नेटवर्क मजबूत करने पर होने वाले खर्च का आंकलन कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा रहा है.  प्रस्ताव पर जल्द कार्य होगा और महानगर के गांवों को 18 के बजाए 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी.

अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर का कहना है कि नगर निगम सीमा का विस्तार होने के बाद कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां शहरी क्षेत्र होने के बावूजद 18 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है. ऐसे क्षेत्रों का जायजा लिया जायें, ताकि निगम सीमा में आए गांवों को भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल सकें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital