Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अनुष्का शर्मा के नाम की टी-शर्ट पहने नजर आए विराट कोहली, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें Photos

Virat Kohli Anushka Sharma

विराट कोहली अनुष्का शर्मा

Virat Kohli Anushka Sharma : मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फुरसत के पल बिताने के लिए वेकेशन ट्रिप के लिए रवाना हो गई है. इस दौरान पति विराट कोहली के साथ अनुष्का एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं.

विराट कोहली अनुष्का शर्मा को कुछ देर पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. बेटी के बिना, य स्टार कपल फ्लाइट लेने  का इंतजार कर रहे थे. पत्नी के नाम की शर्ट पहनकर विराट ने अपनी ‘बेटर हाफ’ के साथ बेहद रोमांटिक पोज दिए..

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बेहतरीन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा देश के सबसे चहीते कपल्स में से एक हैं. विराट अनुष्का को एक साथ देखने के लिए फैन्स हमेशा ही बेताब रहते हैं और कुछ देर पहले ही उनकी यह इच्छा पूरी हुई.

बता दें कि विराट और अनुष्का को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया लेकिन उन के साथ उनकी बेटी, वामिका (Vamika) नहीं थी. अनुष्का और विराट के रोमांस के साथ-साथ एक और चीज जिसपर लोगों का ध्यान गया, वो क्रिकेटर की हुडी थी, जो उनकी पत्नी अनुष्का के नाम की थी.

Anushka के नाम की शर्ट पहन कर Virat एयरपोर्ट पहुंचे 

अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों ही स्टार्स साथ में काफी खुश और देखने में खूबसूरत भी लग रहे हैं. विराट और अनुष्का, दोनों ही क्रीम कलर की हुडी पहने हुए हैं यानी ट्विन कर रहे हैं. विराट ने जो पहना है, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. विराट की हुडी पर एक लाल दिल बना हुआ है जिसके नीचे उनकी पत्नी अनुष्का के नाम का ‘ए’ भी लिखा हुआ है.

पत्नी के साथ दिए रोमांटिक पोज

विराट और अनुष्का ने गाड़ी से उतरकर, मीडिया के लिए बेहद प्यारे तरीके से पोज दिया. विराट ने अनुष्का के कंधे पर हाथ रख लिया था और दोनों स्माइल कर रहे थे. फिर, जब दोनों ने गाड़ी से एयरपोर्ट की एंट्री की तरफ वॉक करना शुरू किया, तो दोनों ही हाथ में हाथ डालकर चल रहे थे.

बता दें कि विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका (Vamika) मौजूद नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital