Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आने वाला 7 दिन इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, 2 ग्रहों की चाल से होगा खास लाभ

Weekly Grah Gochar: आने वाले सात दिनों दो प्रमुख ग्रहों चाल बदलने से चार राशियों को खास लाभ हो सकता है. सूर्य-बुध की चल से जीवन में खास बदलाव आएगा.

rashi ckakra

राशिचक्र.

Weekly Grah Gochar Good Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं. ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलने से हर मनुष्य पर शुभ-अशुभ असर होता है. आने वाले सात दिनों में दो प्रमुख ग्रह अपनी-अपनी चाल बदलेंगे. ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से बुध और शुक्र की उपस्थिति है. ऐसे में यहां शुक्रादित्य और बुधादित्य योग बनेगा. इसके अलावा 19 जुलाई को धन और ऐश्वर्य का कारक शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में अगले सात दिनों में दो प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अत्यंत खास और लाभदायक माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि अगले 7 दिनों में होने वाले ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ेगा.

मेष राशि

मेष राशि के लिए आने वाले सात दिन बेहद शुभ साबित होंगे. बुध ग्रह के प्रभाव से वाणी में मधुरता आएगी. सूर्य के गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी-व्यापार में आ रही अड़चनें दूर होंगी. चुनौतियों का सामना कर सकेंगे. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहेगी. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ का योग है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन खास रहने वाला है. इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की होगी. जॉब करने वालों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिलेगा. अटका हुआ धन मिलेगा. छात्रों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. करियर में तरक्की होगी.

सिंह राशि

बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन का जीवन पर खास सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यात्रा के दौरान धन लाभ हो सकता है. व्यापार करने वालों को निवेश से लाभ होगा. नौकरी में कार्यस्थल अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेगा. प्रोफेशनल लाइफ में मनचाहा परिणाम मिल सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा. मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी.

धनु राशि

सूर्य-बुध का गोचर जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा. बिजनेस करने वालों को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा. घर में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है. धार्मिक कार्यों रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी. आर्थिक मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: वरदान साबित होगा इन राशियों के लिए सूर्य-बुध और शुक्र का युति योग, तीन दिन बाद अचानक पलटेगी किस्मत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital