Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ममता बनर्जी के वकालत पंजीकरण और प्रैक्टिस स्टेटस पर मांगी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से ममता बनर्जी के वकालत से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं.

CM Mamta Banerjee

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से ममता बनर्जी के वकालत से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं. ममता बनर्जी कोलकाता हाई कोर्ट में आज एडवोकेट की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट में वकील की ड्रेस, सफेद बैंड और काला गाउन पहनकर पेशी दी.

इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से उनके नामांकन और प्रैक्टिस की स्थिति की जानकारी मांगी है. बीसीआई ने दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है. काउंसिल ने पूछा है कि क्या ममता बनर्जी बार काउंसिल में नामांकित हैं, क्या उन्होंने कभी वकालत की है, क्या उनकी प्रैक्टिस पर कभी वकालत की है, क्या उनकी प्रैक्टिस पर कभी रोक लगी थी और अगर लगी थी तो क्या बाद में दोबारा शुरू हुई.

दस्तावेजों में किसी भी छेड़छाड़ पर सख्त चेतावनी

इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने बाद में दोबारा वकालत शुरू करने के लिए कोई आवेदन दिया था, और क्या उनके पास वैध सर्टिफिकेट और प्रैक्टिस मौजूद है. बीसीआई ने निर्देश दिया कि सभी जानकारी आधिकारिक रिकॉर्ड और प्रमाणिक दस्तवेज़ों के साथ उपलब्ध कराई जाए. साथ ही संबंधित रिकॉर्ड में किसी भी तरह का बदलाव या छेड़छाड़ न करने की भी चेतावनी दी गई है.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह भी साफ कहा है कि जो जानकारी भेजी जाए वह सिर्फ आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर हो.

यह भी पढ़ें: शिकोहपुर जमीन घोटाले में वाड्रा को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया पेशी का आदेश

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital