Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बृजभूषण शरण सिंह केस: महिला पहलवानों की अपील पर सेशन कोर्ट में सुनवाई, जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका

Women Wrestlers Case: महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी करने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए आखिरी मौका दिया है.

Rouse Avenue Court
Edited by Shubhra Rai

Women Wrestlers Case: महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों से बरी किए गए कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है. बृज भूषण शरण सिंह ने 21 पन्नों के जवाब दाखिल किया है. जिसपर सभी पक्षों की जिरह के बाद कोर्ट ने चार तारीखें तय की है. कोर्ट 27 नवंबर, 28 नवंबर, 5 फरवरी और 9 फरवरी की तारीख तय किया है.

बृजभूषण और विनोद तोमर को जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका

पिछली सुनवाई में सेंशन कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया था. कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया था कि आगे जवाब दाखिल करने के लिए और मौका नहीं दिया जाएगा. सेंशन कोर्ट महिला पहलवानों की ओर से दायर याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर रखा है. विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह की कोर्ट महिला पहलवानों की ओर से दायर अपील पर सुनवाई कर रही है. महिला पहलवानों ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेंशन कोर्ट में अपील दायर की है. पहलवानों ने अपनी अपील में सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी किए जाने के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है.

मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को कानून की नजर में बताया गैर-टिकाऊ

पहलवानों ने 3 अगस्त को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि मजिस्ट्रेट का यह फैसला रिकॉर्ड में मौजूद सबूतों और चुनिंदा व्याख्या पर आधारित है. दायर याचिका में कहा गया है कि मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश कानून की नजर में टिकाऊ नहीं है, साथ ही सबूतों के गलत व चुनिंदा तरीके से आकलन किया गया है. याचिका में यह भी कहा गया है कि फैसला देते समय कानूनी सिद्धांतो का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है. कोर्ट का यह फैसला पीड़िता के व्यवहार को लेकर पुरानी रूढ़िवादी सोच पर आधारित है. कोर्ट ने सबूत के आभाव में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया था. महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में सभी पक्षों की जिरह के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था.

बचाव पक्ष के तर्क और मुकदमे की पिछली अहम तारीखें

महिला पहलवानों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने दोनों आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की थी. इस मामले में 30 जून को बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव विनोद तोमर की ओर से पेश वकील राजीव मोहन आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें मनगढ़ंत और बदनाम करने की नीयत से लगाया गया था, लिहाजा दोनों को बरी करने की मांग किया था. मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद थे. कोर्ट ने 10 मई 2024 को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. अदालत ने 11 जुलाई 2025 को पूर्व सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण और विनोद तोमर के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने और मुकदमा शुरू करने का निर्देश दिया था.

1500 पन्नों की चार्जशीट और 22 गवाहों के बयानों का आधार

बता दें कि बृज भूषण सिंह के खिलाफ छह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न, मारपीट और पीछा करने के आरोप में 1500 पन्नों की चार्जशीट में चार राज्यों के कम से कम 22 गवाहों के बयानों का उल्लेख किया गया है.इनमें पहलवान, एक रेफरी, एक कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट भी शामिल है. इन्होंने आरोपों कि पुष्टि की है. महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने पूर्व सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने 15 जून, 2023 को सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शील भंग), 354ए (यौन से संबंधित टिप्पणी करने), 354डी (पीछा करना) और 506 (1) (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था.

यह भी पढ़ें-आखिर 3700 करोड़ के Vuenow घोटाले में क्यों तलब किए गए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर? जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism