फाइल फोटो
सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये के रिश्वत के मामले में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है. सुभाष यादव नारकोटिक्स सेल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था. इसे सीबीआई कुछ देर बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी.
कांस्टेबल की गिरफ्तारी और सुभाष यादव का फरार होना
कुछ दिन पहले सीबीआई ने उसके साथ तैनात कांस्टेबल अजय को गिरफ्तार किया था. उसके पास से सीबीआई ने करीब 48 लाख रुपए कैश बरामद किया था. उस वक्त इंस्पेक्टर सुभाष यादव फरार हो गया था.
ये भी पढ़ें: Nitish Katara case: तिहाड़ के विरोध के बावजूद विकास यादव की फरलो बरकरार, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
100 करोड़ का लेनदेन और बेनामी संपत्तियां
यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब जांच एजेंसी को उनके खिलाफ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता सबूत मिले. आरोप है कि रिश्वतखोरी से इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने करोड़ों की संपत्तियां बनाई हैं. सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है. इसके साथ ही कई बेनामी संपत्तियों और प्रॉपर्टी से जुड़े लिंक भी सामने आए हैं, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है.
ये भी पढ़ें: 2020 दिल्ली दंगा मामले में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी की जमानत याचिका पर 19 मई को होगी सुनवाई
कई आईपीएस और बड़े अधिकारी आ सकते हैं जद में
इस मामले में जांच के दायरे में कुछ बड़े अधिकारी आ सकते हैं. सीबीआई की टीम काफी समय से सुभाष यादव सहित अन्य पर नजर रखे हुई थी और सीबीआई को पुख्ता और पर्याप्त सबूत जैसे ही हाथ लगे जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में कई आईपीएस इसकी जद में आ सकते हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





