Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मकोका मामले में आप विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर कोर्ट में 9 जनवरी को होगी सुनवाई

दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में आप विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि बालियान प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वह जांच में हस्तक्षेप कर सकते हैं.

Naresh Balyan

Naresh Balyan

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 9 जनवरी को भी सुनवाई जारी रहेगी. स्पेशल जज कावेरी बावेजा जमानत पर सुनवाई कर रही है. कोर्ट के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है.

क्राइम ब्रांच ने जमानत का किया विरोध

क्राइम ब्रांच ने नरेश बालियान की जमानत का विरोध किया है. दिल्ली पुलिस ने अपने जवाब में कहा-नरेश बालियान काफी प्रभावशाली व्यक्ति है. मामले में अभी भी जांच जारी है, अगर जमानत दी जाती है तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं, गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. लिहाजा नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज किया जाए.

पिछली सुनवाई में मांगा था जवाब

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.

मकोका के तहत किया था गिरफ्तार

13 दिसंबर को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बालियान को 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वसूली के मामले में बालियान को राऊज एवेन्यु कोर्ट से जमानत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया था. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने आप विधायक नरेश बालियान से जुड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) से जुड़े 2 लोगों के मामले को द्वारका कोर्ट से राऊज एवेन्यु कोर्ट में ट्रांसफर करने का आदेश दिया था.

रिमांड देने से कर दिया था इनकार

अदालत ने यह आदेश दिल्ली पुलिस की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद केस को ट्रांसफर किया था. दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत बालियान को 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जिसदिन उन्हें जबरन वसूली के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जमानत दी थी. विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने पहले पुलिस को उत्तम नगर के विधायक की आगे की रिमांड देने से इनकार कर दिया था और नरेश बालियान को 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

2023 का है ये मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमनदीप ढल को हाईकोर्ट से राहत, जमानत की शर्तों में बदलाव

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital