Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर द्वारा पर्सनैलिटी राइट्स की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने की बात कही है.

दिल्ली हाई कोर्ट फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर द्वारा पर्सनैलिटी राइट्स की मांग वाली याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करेगा. जस्टिस अनूप जयराम भंभानी की बेंच ने यह आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि जाह्नवी कपूर ने हिंदी और तेलगु फिल्मों में काम किया है.

उन्होंने कहा कि कुछ पोर्न कंटेंट हैं, सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे है, कई ऐसे फर्जी अकाउंट है जिनके जरिए कमाई की जा रही है. उन्हें हटाने की जरूरत है. कोर्ट ने कहा कि जहां तक आपत्तिजनक कंटेंट की बात है, उसे रोकना ही होगा. जिन फर्जी अकाउंट के बारे में बताया जा रहा है, उनकी संख्या 1900 के आसपास जैसे फैन पेज वगैरह है.

फर्जी कंटेंट बनाने वालों पर कानून की नजर

हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में फिल्म अभिनेत्री तब्बू को राहत मिल चुकी है. कई फिल्म हस्तियों, खिलाड़ियों सहित अन्य सेलेब्रिटीज़ की तस्वीर, आवाज और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन या नकली वीडियो बनाया जा रहा है. इससे पहले कोर्ट यह कह चुका है कि डिजिटल युग मे मानहानि और पर्सनैलिटी राइट्स के मामलों के बीच अक्सर मामूली अंतर होता है.

अदालत ने कहा कि यह कानून का ऐसा क्षेत्र है, जो अभी विकसित हो रहा है और कई मामलों में मानहानि तथा पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन के तत्व एक दूसरे से जुड़ा हो सकता है.

दरअसल यह मामला न केवल उनके व्यक्तिगत अधिकारों से जुड़ा हैं, बल्कि डिजिटल युग में हर आदमी खासकर सार्वजनिक हस्तियों की पहचान और प्रतिष्ठा की सुरक्षा के व्यापक सवाल भी उठाता है. बता दें कि कोर्ट इससे पहले बीजेपी सांसद रवि किशन, बीजेपी सांसद राघव चड्ढा, अमन गुप्ता, फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, गौतम गंभीर फिल्म अभिनेत्री काजोल, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.

ये भी पढ़ें: TMC Bank Accounts Freeze: सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी को झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश में दखल से इनकार

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital