Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी मंदिर सेवादार हत्या मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी मंदिर परिसर में सेवादार की पीट कर हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया हैं.

delhi high court

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी मंदिर परिसर में सेवादार की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट 19 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने यह निर्देश मृतक की भाई व दो गवाहों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. सभी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने एवं मंदिर परिसर की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले करने की मांग की है.

कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का दिया निर्देश

सेवादार की हत्या 29 अगस्त को कर दी गई थी और इस मामले में अभी तक आठ-नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गवाहों ने अपनी जान की सुरक्षा की भी मांग की है और जल्द से जल्द अपना बयान मजिस्ट्रेट की अदालत में दर्ज कराने की मांग की है. उसने कहा है कि हत्यारे के परिजन उनलोगों को धमका रहे हैं. कालकाजी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(1) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. याचिका में कहा गया है मंदिर में कानून और अन्य स्थिति को बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर की सुरक्षका पुलिस से लेकर सीआरपीएफ को सौंप दिया जाए, क्योंकि पुलिस लाभ लेने के फेर में लगी रहती है.

वह उल्द गवाहों को ही धमकाती है और आरोपियों का पक्ष लेती है. साथ ही मंदिर परिस का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया जाए.

ये भी पढ़े: पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (डीए) से जुड़े मामले में फैसला सुरक्षित- सुप्रीम कोर्ट  

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital