लीगल

‘संविधान के अनुच्छेद 324 का सहारा लेकर मनमर्जी करेंगे?’ शिक्षकों की इलेक्शन ड्यूटी पर हाईकोर्ट सख्त

राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया में शिक्षको की ड्यूटी लगाए जाने के मामले में चुनाव आयोग से हलफनामे के जरिए जवाब मांगा है. कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि क्या चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 का सहारा लेकर अपनी मनमर्जी से जो चाहे वो कर सकता है?

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने सोशल ज्यूरिस्ट अशोक अग्रवाल और वकील राजेश कुमार गोगना की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है. कोर्ट 28 जुलाई को मामले में अगली सुनवाई करेगा. अदालत ने चुनाव आयोग से यह भी पूछा कि वह किस अधिकार के तहत स्कूल शिक्षकों को एसआईआर में काम करने का निर्देश दे रहा है.

दायर याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग उन शिक्षओं को दंडित कर सकता है, जो काम करने नहीं करते है. मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय वशिष्ठ ने कहा कि दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और केवल 10-14% स्कूली शिक्षकों को ही मतदाता सूची संशोधन कार्यो में लगाया जाता है.

उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि कर्मचारियों को नियुक्त करने की चुनाव आयोग की शक्ति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 13बी (2) से प्राप्त होती है और किसी भी असुविधा से बचने के लिए इस शक्ति का उदारतापूर्वक प्रयोग किया जाता है. कोर्ट ने कहा कि किसी को आपके मानदेय या मुआवजे में कोई दिलचस्पी नही है. कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके द्वारा जारी किए गए इन निर्देशों को अनिवार्य कहा जा सकता है. क्या आप कह सकते हैं कि नही, नही, नही हम मुआवजे दे रहे है. कोर्ट ने कहा कि आप उनकी छुट्टी बर्बाद कर रहे है? क्या उन्हें आराम की जरूरत नही है?

चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि शिक्षकों को केवल छुट्टियों और गैर-शिक्षण घंटो में काम करने की आवश्यकता होती है. अदालत ने पूछा कि शिक्षक किसी भी नियमित कर्मचारी की तरह अपनी छुट्टी का हकदार क्यों नही है? उन्हें छुट्टियों में बूथ लेबल की ड्यूटी में क्यों लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें- अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की ओर से दायर याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई।

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

11 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

26 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

31 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

31 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

43 minutes ago