Bharat Express DD Free Dish

Red Fort Car Blast: लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA रिमांड 10 दिन बढ़ाई

पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए रिमांड पर चल रहे सातों आरोपियों की रिमांड अवधि 10 दिन के लिए बढ़ा दी है. जांच में कई खुलासे हुए हैं, जिनमें बिलाल वानी, दानिश, उमर नबी, शोएब और आमिर की कथित भूमिका सामने आई है.

Patiala House Court

Red Fort Car Blast: पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार ब्लास्ट मामले में एनआईए रिमांड पर चल रहे डॉक्टर मुज्जमिल गनी, अदील राथर, शाहिना सईद, मौलवी इरफान अहमद वागे सहित सभी सात आरोपियों की एनआईए रिमांड की अवधि को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है.

प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज अंजू बजाज चांदना की कोर्ट ने यह आदेश दिया है. डॉ. मुज्जमिल सहित अन्य को कोर्ट ने पिछले दिनों 10 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया था. डॉक्टर शाहीन सईद के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्विद्यालय के फ्लैट से 18.50 लाख कैश, सोने की बिस्किट और गहने मिले है. इसके अलावे अरब देशों की करेंसी भी बरामद किया गया है.

गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौप दी गई थी. इसके बाद से जांच एजेंसी विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस मॉड्यूल से जुड़े हर सदस्य का पता लगाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. बिलाल वानी पर लाल किला में हुए कार ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है. एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की.

NIA जांच में हुआ खुलासा

NIA के मुताबिक दानिश उसने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी. शोएब ने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराए पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी.

10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था. लाल किला के पास हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले में 32 लोग घायल हो गए थे. एनआईए जांच में पता चला कि आमिर ने हमलावर डॉक्टर उमर नबी के साथ मिलकर लाल किला में हुए धमाके की साजिश रची थी.

जांच में यह भी पता चला है कि आमिर राशिद i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था.

ये भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस की आपराधिक शाखा ने दर्ज किया FIR

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read