लीगल

Land for job case: मुकदमा चलाने के लिए प्राधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी का इंतजार कर रही है सीबीआई

Land for job case: लैंड फॉर जॉब के मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि वह पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से जुड़े नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्राधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी का इंतजार कर रही है. राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने सक्षम प्राधिकारी को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर मंजूरी दे.

न्यायाधीश ने इसके साथ ही सीबीआई से 26 नवंबर तक मंजूरी पेश करने का निर्देश दिया और सुनवाई स्थगित कर दी. न्यायाधीश ने इसके अलावा एक आरोपी को आरोपमुक्त करने के मामले में सीबीआई से जवाब मांगा है.

सीबीआई ने अदालत को सूचित किया कि मामले में लगभग 30 आरोपी हैं, जिनके खिलाफ अभियोजन मंजूरी का इंतजार है. सीबीआई ने न्यायाधीश से 15 दिन का और समय मांगा, जिसके बाद अदालत ने प्रक्रिया में तेजी लाने को कहते हुए सुनवाई स्थगित कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

3 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago