200 करोड़ रुपए की ठगी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जबरन वसूली से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दे दिया है. जस्टिस प्रतीक जालान की एकल पीठ ने यह जमानत दिया है. हालांकि जमानत मिलने के बावजूद लीना मारिया पॉलोज जेल से बाहर नही आ पाएंगी. क्योंकि मकोका के मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है.
कोर्ट ने कहा कि 18 संबंधित मामलों की सुनवाई एक साथ करेगा. मामले में 7 मई को सुनवाई होगी. पिछले दिनों कोर्ट ने दोनों पक्षो की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. जमानत पर सुनवाई की दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि पॉलोज एक अपराध सिंडिकेट की सह प्रमुख है. वह अपने पति के साथ रंगदारी व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी है.
लीना मारिया पॉल ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
दिल्ली पुलिस ने कहा था कि मकोका की दोनों शर्ते पूरी नही की गई है. वह उसे जमानत पर रिहा नही किया जाना चाहिए. जबकि लीना के वकील ने कहा था कि लीना को नही पता था कि सुकेश चंद्र शेखर सिंडिकेट चला रहा है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान लीना पॉलोज के वकील ने कहा था कि वह अक्टूबर 2021 से ही हिरासत में है और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नही की गई है. लीना मारिया पॉलोज ने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. जिसपर दिल्ली पुलिस ने जमानत का यह कहते हुए विरोध किया था कि अगर उसे जमानत दी गई तो वह दुबई भाग सकती है.
दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि लीना के परिवार के सदस्य दुबई में रहते है और लीना की परवरिश भी दुबई में हुई है. पुलिस ने कहा था कि इस बात की पूरी संभावना है कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वह मामले की सुनवाई इसे बचने के लिए दुबई भाग सकती है. दिल्ली पुलिस ने कहा था कि यह साफ है कि लीना अपराध गिरोह में सक्रिय रूप से शामिल थी. उसका पति सुकेश चंद्रशेखर गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड और सरगना है. पति-पत्नी दोनों ने पहले भी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का रूप धारण करके कई लोगों को ठगा है.
रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सितंबर 2021 में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को धोखाधड़ी के मामलों में अपने पार्टनर की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें- Liquor Policy Case: केजरीवाल और सिसोदिया का कोर्ट कार्यवाही से ‘बॉयकॉट’, अब एमिकस क्यूरी करेंगे मदद
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


