Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में सीबीआई की रिपोर्ट लोकपाल को सौंपने पर याचिका दायर की

तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित रूप से धन के बदले संसद में प्रश्न पूछने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की लोकपाल को सौंपे गए रिपोर्ट का मीडिया में लीक

Edited by Vaibhav Gupta

तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित रूप से धन के बदले संसद में प्रश्न पूछने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की लोकपाल को सौंपे गए रिपोर्ट का मीडिया में लीक होने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

इस मुद्दे पर जस्टिस सचिन दत्ता ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वह याचिका का निपटारा करते हुए एक आदेश पारित करेंगे. उसमें निर्देश दिया जाएगा कि सभी पक्ष गोपनीयता का कड़ाई से पालन करें. जस्टिस ने आगे कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है कि गोपनीयता बनाए रखना सभी के लिए अनिवार्य है.

आचार समिति ने मोइत्रा को ठहराया था दोषी

मोइत्रा के वकील समुद्र सारंगी ने कहा कि वह किसी से कुछ हटाने को नहीं कह रहे हैं, लेकिन लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के प्रावधानों तथा अधिकारियों के परिपत्र का पालन किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि सीबीआई के लोकपाल के समक्ष रिपोर्ट दाखिल होने के तुरंत बाद उसे लीक कर दिया गया. इस मामले में आचार समिति ने मोइत्रा को दोषी ठहराया था और बाद में उन्हें 8 दिसंबर, 2023 को लोकसभा सांसद के पद से निष्कासित कर दिया गया था. उन पर व्यवसायी और मित्र दर्शन हीरानंदानी की ओर से प्रश्न पूछने के बदले नकद प्राप्त करने का आरोप लगाया गया था.

ये भी पढ़े:क्या TMC टूट रही है? कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को ‘घटिया स्तर का’ बताया, जानें पूरी ‘महाभारत’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital